आज का राशिफल 28 मार्च, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 08:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन कोई नया काम शुरू करने के लिए अच्छा है। विद्यार्थियों को शिक्षा के उत्तम परिणाम मिलेंगे। काम की अधिकता के कारण निजी जीवन को कम समय दे पाएंगे। आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें।
उपाय-  काले और नीले रंग से परहेज करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मानसिक तौर पर थोड़ा परेशान रहेंगे। पिता की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। विद्यार्थी पढ़ाई पर कम ध्यान देंगे। सेहत का ख्याल रखें। कारोबार में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। काम करने के तरीके में बदलाव कर सकते हैं।
उपाय-  शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा।  आप जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आलस्य को त्यागना बेहतर होगा, अन्यथा बनते काम बिगड़ सकते हैं। आज आप कुछ इच्छाओं को लेकर महत्वाकांक्षी हो सकते हैं।
उपाय-  पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज सरकारी काम में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। अपनी वाणी पर संयम रखें। दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। अविवाहित व्यक्तियों के लिए  विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय-  शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज कार्य क्षेत्र पर आपको उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को शुभ समाचार मिल सकता है। आप अपने खर्चे पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे।
उपाय-  तांबे की गागर में हरी मूंग की दाल भरकर जल प्रवाह करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज घर और ऑफिस दोनों की जिम्मेदारी आप पर बनी रहेगी। आपकी दिनचर्या की जिम्मेदारियों में इजाफा होगा। आप हर काम को पूर्ण रूप से करने की कोशिश करेंगे। हालांकि शाम होते-होते ऊर्जा के स्तर में गिरावट महसूस करेंगे।
उपाय- आज वस्त्रों का दान न करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किया जा सकता है। आज लोहे के औजार इस्तेमाल करते हुए सावधानी बरतें। माता की सेहत का ख्याल रखें। किसी को पैसा उधार न दें। किसी भी कार्य में जल्दबाज़ी करना नुकसानदायक हो सकता है।
उपाय- तांबे के बर्तन से सूर्य को जल दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज पिता के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है। जीवन साथी के साथ रिश्ते में खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। कोई नया काम शुरू करना चाहेंगे, परंतु योजना बनते-बनते असफल होने की संभावना है।
उपाय-  शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आप समाज सेवा के काम में भागीदार बनेंगे। बच्चों का मन खेलकूद में लगेगा। किसी बड़े की सलाह लेकर कोई नया काम शुरू करें सफलता मिलेगी। आज भाई की मदद से धन मिलने के अवसर मिलेंगे।
उपाय- पीले रंग का धागा गले में पहनें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News