आज का राशिफल 24 फरवरी, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Feb 24, 2022 - 07:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा। दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। कहीं घूमने का कार्यक्रम भी बना सकते हैं। जीवन साथी के साथ खरीदारी पर जाएंगे। मन आज काम में कम लगेगा।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपकी एकाग्रता शक्ति में कमी आ सकती है। बच्चे पढ़ाई की अपेक्षा नाच-गाने जैसी गतिविधियों में ज्यादा शामिल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी के साथ बातचीत में आज सावधानी बरतें।
उपाय- यथासंभव चांदी के गिलास में पानी पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज अविवाहित व्यक्तियों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। व्यवसाय में अभी कोई निवेश करने से रुकें। कामकाज की तरक्की के लिए भी आज निवेश न करें। अपने जीवनसाथी के साथ बातचीत में शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें, आपके द्वारा बोली गयी बात से वो आहत हो सकता है।
उपाय- चने की दाल का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन सोच-समझकर बिताना चाहिए। किसी की बातों में आकर कोई निवेश करने से बचें। कुछ लुभावने प्रस्ताव आप को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। आपके जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। रिश्तों की मधुरता को बनाए रखें और धैर्य से काम लें।
उपाय- नारियल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का समय खरीदारी के लिए अच्छा है। आज जीवनसाथी के साथ किसी विवाह में जाने के लिए परिवार के सदस्यों के लिए खरीदारी करेंगे, जिसमें सोच से अधिक खर्चा हो जायेगा। कार्यक्षेत्र में यदि अधिकारी की सलाह लेकर काम करते हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके सभी काम बिना किसी रूकावट के पूरे होंगे। मन थोड़ा परेशान रहेगा, ध्यान का सहारा लें। कोई त्वचा सम्बंधित परेशानी हो सकती है।
उपाय- शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज के दिन व्यापारिक लेन-देन और निवेश में सावधानी बरतें। किसी नए निवेश से अच्छा होगा पुराने प्रोजेक्ट को पहले पूरा किया जाए। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। उनसे आपको अपनी समस्या का हल मिल सकता है।
उपाय- भगवान गणेश की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जिसके कारण काम पर कम ध्यान दे पाएंगे। बिना सोच-विचार के किए गए खर्चें बजट को गड़बड़ कर सकते हैं। आपकी कही गई बात आज लोगों को बुरी लग सकती है इसलिए अपने काम से काम रखें।
उपाय- काले वस्त्रों का दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज के दिन जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- शुभ कार्य पर जाने से पहले शहद और दही खाकर निकलें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News