आज का राशिफल 8 फरवरी, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 08, 2022 - 07:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में खुद को बहुत ही व्यस्त महसूस करेंगे। आज अपने सभी निजी काम लंबित रखने पड़ेंगे। आज कुछ काम बिना मन के करने पड़ सकते हैं। पिता के साथ किसी बात में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
उपाय- गुड़ का दान करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। विद्यार्थियों की स्कूल में अपने सहपाठियों के साथ बहसबाजी होने की सम्भावना है। आज आपको अपनी वाणी में नियंत्रण रखने की जरूरत है। पैतृक संपत्ति को लेकर घर-परिवार में चर्चा होगी। घर में आई सीलन को ठीक करवाने के लिए पैसा खर्चा करना पड़ेगा।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। किसी भी काम को करने से पहले घर के सदस्यों से उसको शुरू करने की अनुमति जरुर लें। घर के बुजुर्ग सदस्य की सेहत को लेकर आज चिंतित रहेंगे। आज किसी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।
उपाय- पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विदेश में काम करने के इच्छुक व्यक्तियों को अपने करीबी मित्र की सलाह बहुत मददगार रहेगी। व्यवसाय में आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा।
उपाय-  किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विद्यार्थी आज खेलकूद के क्षेत्र में कोई उपलब्धि प्राप्त करेंगे। कुछ रुके कामों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिलने से कोई रुका काम पूरा होगा।
उपाय- तुलसी के पौधे को जल दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आय में वृद्धि होगी परन्तु खर्चों पर कोई लगाम नहीं लगा पाएंगे। बाहर के खानपान के कारण पेट से सम्बंधित कोई रोग हो सकता है। युगल प्रेमी आज अपने भविष्य के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
उपाय- आंखों में काजल लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। घर के कामों को पूरा करने में आज का पूरा दिन व्यस्त रहेंगे। कारोबार में कोई बनता काम रुकने से मन उदास होगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर ग़लतफ़हमी हो सकती है। बातचीत से किसी भी मसले का हल निकाला जा सकता है।
उपाय- केले का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। घर का माहौल किसी उत्सव से कम नहीं लगेगा। घर के किसी अविवाहित सदस्य का रिश्ता तय हो सकता है। अपने घर के नवीनीकरण का विचार बना सकते हैं।
उपाय- शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। परिवार के साथ किसी फ्रेंड के घर मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। किसी भी प्रकार की सेविंग करते समय दो बार सोच-विचार जरुर करें। जल्दबाज़ी में कोई भी जरुरी निर्णय न लें।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News