आज का राशिफल 7 फरवरी, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Feb 07, 2022 - 07:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र  में दिन भर अपने काम में व्यस्त रहेंगे लेकिन शाम तक अपने सभी काम को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है।
उपाय- छोटे बच्चों को खिलौने उपहार में दें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। समय के साथ अपने व्यवहार में बदलाव लाने का प्रयास करें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। व्यवसाय में कोई भी नया कदम बढ़ाने से पहले माता की सलाह अवश्य लें।
उपाय- चांदी के आभूषण धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन भर एक नयी ऊर्जा का संचार अपने अन्दर महसूस करेंगे। घर के बड़े सदस्यों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। आज परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल होंगे। वहां किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा।
उपाय- धर्म स्थान पर दर्शन करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विद्यार्थी आज कुछ नया सीखने के लिए प्रयासरत रहेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के लिए कोई सकारात्मक योजना बनानी होगी। आज छोटी-छोटी बातों में खुशियों के पल निकाल लेंगे। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलेगा।
उपाय- कुत्ते को कुछ खाने को दें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज दिन में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आज आपको अपने विचारों को व्यक्त करने में परेशानी होगी। अपने शब्दों का बोलते समय ध्यान रखें। दैनिक जीवन में कुछ बदलाव दिखाई देंगे। बिना कारण किसी से उलझना मूर्खता होगी।
उपाय- गणेश जी की आराधना करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। कारोबार करने वाले व्यक्तियों को आज लाभ मिलेगा। महिलाओं को आज उनके परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। त्वचा सम्बन्धी कोई रोग परेशान कर सकता है।
उपाय- जीवनसाथी को उपहार दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। ईश्वर के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहे जातकों को एक सकारात्मक दिशा मिलेगी। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर गंभीर नज़र आयेंगे।
उपाय- काला सफेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े व्यक्तियों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर सम्बन्धी कुछ योजनाएं आगे बढ़ेंगी।
उपाय- मछलियों को कुछ खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज के दिन कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया में व्यतीत करेंगे। पढ़ाई में उनका मन कुछ कम लगेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय- आज के दिन संतान को अपशब्द न कहें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News