आज का राशिफल 12 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 05:10 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छोटी सी लापरवाही या गलती भी परेशानी का कारण बन सकती है। अपने दायित्वों को पूरी एकाग्रता और जिम्मेदारी के साथ निभाएं, इससे आपकी कार्यक्षमता और विश्वसनीयता दोनों बनी रहेंगी।
उपाय- रविवार के दिन नमक का सेवन न करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए अनुकूल और सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय या बड़ा कदम उठा सकते हैं, जो भविष्य में आर्थिक लाभ और प्रगति का कारण बनेगा। आपकी दूरदर्शिता और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं।
उपाय- मंदिर में चावल दान करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज निजी कार्यों के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा लाभदायक और उद्देश्यपूर्ण रहेगी तथा आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा और अपनों का सहयोग मिलने से कई जिम्मेदारियां आसानी से पूरी होंगी।
उपाय- गुरु, शिक्षक और बुजुर्गों का सम्मान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कामकाज में सहयोगियों और वरिष्ठों का साथ मिलेगा। आपकी मेहनत, लगन और समर्पण का उचित फल प्राप्त होगा, जिससे आत्मसंतोष और उत्साह दोनों बढ़ेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता और विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी या प्रियजन के साथ संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे तथा आपसी समझ और भावनात्मक निकटता में वृद्धि होगी।
उपाय- जौ दूध में धोकर जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज भाग्य का साथ सामान्य रहेगा, इसलिए केवल किस्मत के भरोसे रहने के बजाय अपने प्रयासों पर अधिक भरोसा करें। मेहनत, धैर्य और सही निर्णय लेने से परिस्थितियों को अपने पक्ष में किया जा सकता है।
उपाय- साफ बोलें, मीठी वाणी रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी या कानूनी प्रक्रिया से जुड़ा हुआ है, तो उसमें कुछ राहत मिलने की सम्भावना हैं। हालांकि पूरी सफलता के लिए अभी थोड़ा धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा। पारिवारिक समस्याएं कुछ समय के लिए चिंता का कारण बन सकती हैं, लेकिन समझदारी और शांत व्यवहार से परिस्थितियों को संभाला जा सकेगा।
उपाय- भगवान को सफेद फूल चढ़ाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आप स्वयं को अधिक सक्रिय, ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे, जिससे कार्यों को समय पर पूरा करने में आसानी होगी। मानसिक सुस्ती और आलस्य दूर रहेगा। दिनभर शुभ समाचार मिलने या सकारात्मक घटनाओं के घटित होने से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आप पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्व निभाते हैं तथा वरिष्ठ अधिकारियों की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हैं, तो आर्थिक लाभ, प्रशंसा या उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- दूसरों पर बिना वजह गुस्सा न करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण कार्य मिलने की संभावना है। यह अवसर आपकी क्षमता और अनुभव को साबित करने में सहायक रहेगा तथा भविष्य की प्रगति के रास्ते भी खोलेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर गुलाब के फूल अर्पित करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News