आज का राशिफल 8 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 08, 2026 - 01:39 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज व्यावसायिक और आर्थिक मामलों में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। सही समय पर लिए गए निर्णय भविष्य में भी सकारात्मक परिणाम देने वाले साबित होंगे। घर-परिवार में किसी शुभ या मांगलिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा और घर का वातावरण आनंदमय बना रहेगा।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज का दिन मौज-मस्ती, उत्साह और खुशियों से भरपूर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। कोई ऐसा अवसर या संयोग बन सकता है, जिससे आपकी पहचान मजबूत होगी और आत्मसंतोष की भावना बढ़ेगी।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज रिश्तेदारों और मित्रों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। पुराने मतभेद दूर होंगे और आपसी मेलजोल बढ़ने से रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य, योजना या लंबे समय से प्रतीक्षित विषय में अच्छी खबर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय- घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक अवसरों से भरपूर रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और आप पूरे जोश के साथ अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। भाग्य का भी अच्छा सहयोग मिलेगा, इसलिए महत्वपूर्ण कार्यों में पूरे मनोयोग से जुटे रहें।
उपाय- रसोई में बैठ कर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा और आपसी प्रेम तथा सहयोग में वृद्धि होगी, जिससे मानसिक संतोष का अनुभव होगा। कामकाज के क्षेत्र में धन लाभ की अच्छी सम्भावना है। आपकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आर्थिक मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा।
उपाय- दुर्गा मंदिर में हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज नौकरीपेशा लोगों का प्रभाव और प्रतिष्ठा कार्यस्थल पर बढ़ेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपकी कार्यकुशलता की सराहना होने की संभावना है। मनपसंद कार्य या नई जिम्मेदारी मिलने से कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा।
उपाय- उबले आलू सफ़ेद गाय को खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज कुछ सकारात्मक और अनुकूल बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ये परिवर्तन भविष्य की प्रगति और सफलता के नए अवसर प्रदान करेंगे। इसलिए समय का पूरा सदुपयोग करें और अपने प्रयासों में निरंतरता बनाए रखें।
उपाय- ध्यान/मेडिटेशन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में कुछ सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लेन-देन, दस्तावेजों और व्यावसायिक निर्णयों में पूरी सतर्कता रखें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। हर काम सोच-समझ कर और पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही करें।
उपाय- श्री कृष्ण को मक्खन का भोग लगायें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। साझेदारी से जुड़े कार्यों में परिस्थितियां लाभदायक बनी हुई हैं। यदि आप साझेदारी में काम कर रहे हैं, तो आपसी विश्वास, स्पष्ट संवाद और पारदर्शिता बनाए रखना बेहद आवश्यक होगा। इससे संबंध मजबूत होंगे और व्यवसाय में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- अच्छे चरित्र का पालन करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News