आज का राशिफल 4 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 01:36 AM (IST)

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज का दिन आपके लिए पहले की अपेक्षा अधिक अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की किसी महत्वपूर्ण कार्य या परियोजना से जुड़ी योजनाएं सफल होगी। आपकी मेहनत और कार्यकुशलता की सराहना होगी तथा वरिष्ठ अधिकारियों से कोई शुभ समाचार या सकारात्मक सूचना मिलेगी।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें किसी मित्र, परिचित या संपर्क के माध्यम से अच्छा अवसर प्राप्त होगा। इसलिए अपने संपर्कों को सक्रिय रखें और मिलने वाले अवसरों पर ध्यान दें। समाज सेवा, सामाजिक संस्थाओं या जनकल्याण से जुड़े लोगों को अपनी सेवाएं देने के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। आपके कार्यों की सराहना होगी और समाज में सम्मान भी बढ़ेगा।
उपाय- माता के चरण स्पर्श कर के उनका आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आर्थिक दृष्टि से दिन थोड़ा संतुलन मांगने वाला रहेगा। आमदनी की तुलना में खर्च अधिक हो सकते हैं, इसलिए अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना और बजट के अनुसार चलना बेहतर रहेगा। यदि कोई कानूनी या कोर्ट-कचहरी से जुड़ा मामला चल रहा है, तो उसमें कुछ अस्थायी रुकावटें आ सकती हैं। ऐसे मामलों में धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें।
उपाय- गुरु, शिक्षक और बुजुर्गों का सम्मान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा और एकाग्रता के साथ अपने लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ेंगे। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ है। अपनी रुचि के अनुसार विषय चुनने या उसमें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
उपाय- हाथी का खिलौना घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन संतोषजनक रहेगा। धन की उपलब्धता बनी रहेगी और आवश्यक कार्यों को बिना किसी बड़ी परेशानी के पूरा कर पाएंगे। मानसिक शांति और आत्मविश्वास भी बना रहेगा। मित्रों के सहयोग से आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है। कोई नया अवसर, संपर्क या योजना भविष्य में आर्थिक लाभ का कारण बन सकती है।
उपाय- मंदिर में कपूर जलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज आपको परिवार का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा, जिससे आप अपने कार्यों और योजनाओं पर पूरे मनोयोग से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की सम्भावना है। लंबे समय बाद हुई यह भेंट पुरानी यादों को ताजा करेगी और मन को प्रसन्नता से भर देगी।
उपाय- श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन पारिवारिक सुख, धार्मिक गतिविधियों और सामाजिक मेलजोल के लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के सभी सदस्य मिलकर किसी धार्मिक स्थान की यात्रा या दर्शन का कार्यक्रम बना सकते हैं। इससे मन को शांति मिलेगी और परिवार के बीच आपसी प्रेम व सौहार्द भी बढ़ेगा।
उपाय- केले के वृक्ष का पूजन करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज भाई-बहनों को एक-दूसरे का पूरा सहयोग और साथ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में उनका समर्थन आपके लिए लाभदायक साबित होगा। माता का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन भी आपको मानसिक बल प्रदान करेगा।
उपाय- काली उड़द की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन या अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। ऐसे आयोजन आपको सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतोष प्रदान करेंगे। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत और कार्यकुशलता की सराहना भी होगी।
उपाय- बिना कारण किसी पर क्रोध न करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News