आज का राशिफल 7 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 10:43 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। यदि आप स्थान परिवर्तन, घर बदलने या किसी नए स्थान पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो उसे साकार करने के लिए आज का दिन अनुकूल है। सही योजना और सोच-समझ कर उठाया गया कदम आपके लिए लाभदायक साबित रहेंगे।
उपाय- भूरी चींटियों को आटा दें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज युवा वर्ग अपने भविष्य, करियर और लक्ष्यों को लेकर अधिक गंभीर और जागरूक रहेगा। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए किए गए प्रयास सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व, विनम्र व्यवहार और संवाद कौशल लोगों को प्रभावित करेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपकी प्रतिभा खुलकर सामने आएगी और आपकी पहचान तथा सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय- पूर्वजों की बनाई परंपराओं का पालन करें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। नए लोगों से संपर्क स्थापित करने और अपने संबंधों का दायरा बढ़ाने के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपके व्यवहार और कार्यशैली के कारण कई नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जो भविष्य में आपकी प्रगति और सफलता का आधार बनेंगे।
उपाय- गले में चांदी धारण करें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज किसी के साथ अनावश्यक वाद- विवाद या बहस में पड़ने से बचें। छोटी सी बात भी बड़ा रूप ले सकती है और आपको बिना वजह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य, संयम और समझदारी से काम लेना आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा।
उपाय- मां दुर्गा को इलायची चढ़ाएं।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आलस्य या टालमटोल की प्रवृत्ति को अपने ऊपर हावी न होने दें। इसकी वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह सकते हैं या उनमें अनावश्यक देरी हो सकती है। समय का सही उपयोग करें और अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार कार्य पूरे करने का प्रयास करें।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में घी और चावल का दान करें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। अपने आत्मविश्वास, कार्यक्षमता और मनोबल को बनाए रखें। सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से आप कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से अपने पक्ष में कर लेंगे। अनुशासन और सक्रियता आज आपकी सफलता की सबसे बड़ी कुंजी साबित होगी।
उपाय- साधारण, सरल और सादा जीवन शैली रखें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज भाग्य का भरपूर साथ मिलने से कई महत्वपूर्ण कार्य सहजता से पूरे करेंगे। आपके आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के कारण परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी तथा लंबे समय से रुके हुए कार्यों में प्रगति देखने को मिलेगी।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके कार्यों की सराहना होने से उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय- हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
