आज का राशिफल 9 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2026 - 01:26 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सामंजस्य बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संतुलित व्यवहार रखने से कार्यों में आसानी रहेगी और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम, सहयोग और आपसी समझ बनी रहेगी, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। प्रेम संबंधों में संयम और सावधानी बरतना उचित रहेगा। भावनात्मक मामलों में जल्दबाजी या अनावश्यक उलझनों से बचें।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलने की सम्भावना बन रही है। आपकी मेहनत, लगन और कार्यकुशलता का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों का सहयोग मिलने से महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होंगे।
उपाय- सोना बेचने या गिरवी रखने से बचें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। धन का उपयोग आवश्यक और लाभदायक कार्यों में होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में सोच-समझ कर लिए गए निर्णय भविष्य के लिए भी लाभकारी सिद्ध होंगे। आज किसी को उधार देने या बिना पर्याप्त सोच-विचार के आर्थिक लेन-देन करने से बचें। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतना आपके हित में रहेगा।
उपाय- रात में सिरहाने सौंफ रख कर सोएं।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परीक्षा या प्रतियोगी गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, हालांकि परिणामों को लेकर मन में हल्की चिंता या घबराहट बनी रहेगी। अपनी तैयारी पर विश्वास रखें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।
उपाय- हरे रंग के कपड़े छोटी-छोटी कन्याओं को दें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। व्यवसाय और आर्थिक मामलों में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ क्षेत्रों में लाभ के अवसर मिलेंगे, जबकि कुछ निर्णयों में धैर्य और विवेक की आवश्यकता होगी। यदि आप समय पर मिलने वाले अवसरों को पहचान कर उन का सही उपयोग करते हैं, तो भविष्य में व्यावसायिक प्रगति और आर्थिक लाभ मिलेगा।
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगायें।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। व्यापारिक गतिविधियां स्थिर रहेंगी और कामकाज में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेगा। अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक लक्ष्यों पर अधिक ध्यान देना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
उपाय- तिल का तेल दान करें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बिक्री सामान्य स्तर पर बनी रहेगी। रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं से संबंधित कारोबार में नियमित ग्राहकी बनी रहेगी और कामकाज संतोषजनक गति से चलता रहेगा। हालांकि किसी बड़े लाभ की अपेक्षा करने के बजाय वर्तमान कार्यों को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाना अधिक उचित रहेगा।
उपाय- दूसरों पर बिना वजह गुस्सा न करें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अपेक्षाकृत अधिक व्यस्त रहेगा। कार्यभार बढ़ने के कारण जिम्मेदारियां भी अधिक रहेगी, इसलिए समय का सही प्रबंधन करना आवश्यक होगा। धैर्य और एकाग्रता के साथ कार्य करने से आप अपने सभी दायित्व समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे।
उपाय- भाई के साथ अनावश्यक झगड़ा न करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari