आज का राशिफल 3 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 01:56 AM (IST)
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज यदि आप वाहन या किसी कीमती वस्तु की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में है। सोच-समझ कर लिया गया निर्णय संतोषजनक परिणाम देगा और आपकी आवश्यकताओं की पूर्ति भी होगी। पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करेंगे।
उपाय- बेसन के हलवे का सेवन करें।
मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में नए अवसर और लाभ दिलाने में सहायक साबित हो सकते हैं। आपके सामाजिक दायरे का विस्तार भी होगा।
उपाय- सार्वजनिक स्थान में जल उपलब्ध करवाएं।
मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज यदि आपका कोई धन लंबे समय से कहीं अटका हुआ है या आपने किसी को उधार दिया था, तो उसके वापस मिलने की संभावना बन रही है। इससे आर्थिक स्थिति में राहत और मजबूती आएगी। घर के बड़ों का स्नेह और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
उपाय- चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।
मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने और मनोरंजन में अधिक समय व्यतीत करने से बचें, क्योंकि इससे पढ़ाई प्रभावित हो सकती है और महत्वपूर्ण लक्ष्य पीछे छूट सकते हैं।
उपाय- सिर ढक कर रखें।
मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। बिना योजना के किए गए खर्च आपके बजट को प्रभावित करेंगे और कुछ जरूरी कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। आर्थिक अनुशासन और समय का सही उपयोग आपके लिए अधिक लाभदायक रहेगा।
उपाय- हरे रंग के कपड़े छोटी-छोटी कन्याओं को दें।
मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज व्यापारिक गतिविधियों में तेजी बनी रहेगी और कामकाज में सकारात्मक गति देखने को मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं तथा चल रहे कार्यों में प्रगति होने की सम्भावना है। समय का सही उपयोग करने पर अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- लक्ष्मी नारायण मंदिर में जा कर देसी घी का दीपक जलाएं।
मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज दैनिक उपयोग की वस्तुओं से जुड़े व्यापारियों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। बिक्री में बढ़ोतरी होने के साथ अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। घर के बड़ों को घुटनों अथवा पीठ में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- गलत संगति, नशा, झूठ, चालाकी से दूर रहें।
मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां अपेक्षाकृत अधिक रहने से काम का दबाव महसूस करेंगे। ऐसे में धैर्य और समय प्रबंधन के साथ अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।
मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। शाम के समय परिस्थितियां पहले की तुलना में अधिक अनुकूल हो जाएंगी। काम का दबाव कम होगा और मानसिक राहत का अनुभव होगा। दिनभर की व्यस्तता के बाद परिवार के साथ समय बिताने या आराम करने का अवसर मिलेगा।
उपाय- सौंफ और छुआरे दान करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari