आज का राशिफल 27 जनवरी, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Thursday, Jan 27, 2022 - 07:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखते हुए आपको पदोन्नति मिलने की सम्भावना है। जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रॉपर्टी के उलझे मामले आज सुलझ सकते हैं। घर में मित्रों का आगमन हो सकता है।
उपाय-  बुगुर्जों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज व्यापार में कोई भी फैसले भावनाओं में आकर न लें। व्यावसायिक यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई में मन खुब लगेगा। परिवार के साथ खरीदारी करने के जा सकते हैं।
उपाय- किसी भी शुभ काम पर जाने से पहले शहद का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। अविवाहित व्यक्तियों के लिए उत्तम दिन है। कुछ समय से चल रही मानसिक परेशानियों का आज हल मिलेगा। अपनी प्रॉपर्टी को बढ़ाने का विचार बना सकते हैं। साझेदारी में काम करने से लाभ मिलेगा। नौकरी में योजनाबद्ध तरीके से काम करना लाभदायक सिद्ध होगा।
उपाय-  पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कारोबार में कोई भी नई डील पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी से दस्तावेज़ को पढ़ लें। जल्दीबाज़ी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। विदेशी संपर्कों से आज लाभ मिलने की सम्भावना है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से विमुख हो सकता है, जिसका असर उनके परीक्षा के परिणाम पर दिखाई देगा।
उपाय-  हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में काम सावधानी से करें। आपकी हर हरकत पर आपके अधिकारियों की नज़र रहेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। बहन से चल रहा विवाद आज समाप्त होगा। खान-पान का आज विशेष ध्यान रखें, बाहर का खाना खाने के कारण पेट से सम्बंधित कोई रोग परेशान करेगा।
उपाय-  छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। जीवनसाथी के साथ आज किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। युवाओं के जीवन में प्रेम दस्तक देगा। आज आवेश में आकर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें।
उपाय-  शिवलिंग पर जलाभिषेक करें और लाल गुलाब का फूल अर्पित करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज बात करते समय शब्दों का सही प्रयोग करें। आपके द्वारा बोली गयी सही बात को भी गलत समझा जा सकता है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं। नौकरी में काम की अधिकता बनी रहेगी।
उपाय-  काले-सफेद तिल जल प्रवाह करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। फैक्ट्री के लिए नई मशीनरी खरीदने का विचार बना सकते हैं। कारोबार की नई डील को पूरा करने के लिए पैसा उधार लेना पड़ सकता है। किसी के विवाद को सुलझाने के चक्कर में खुद को मुसीबत में न डालें।
उपाय- लोहे की वस्तु दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दिन भर जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। सामाजिक कार्य करने के कारण समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज उनकी मेहनत का फल मिलेगा।
उपाय-  हनुमान मंदिर में बूंदी के लड्डू का प्रसाद बांटें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News