आज का राशिफल 5 जनवरी, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 05, 2022 - 07:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बहुत दिन से रुके काम आज पूरा करेंगे। लम्बे समय से चल रही पारिवारिक समस्या का हल मिलेगा।
उपाय- कोई भी काम शुरू करने से पहले भगवान गणेश पर दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यवसाय में आज कुछ ऐसे निर्णय लेंगे, जो आपके भविष्य के लिए लाभदायक रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। जिनका आप अच्छे से निर्वाह कर पाएंगे।
उपाय- दूध का दान मंदिर में करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नौकरी में कुछ नकारात्मक विचार रखने वाले व्यक्ति आपके लिए परेशानियां खड़ी करने की कोशिश करेंगे। आवेश में आकर आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। व्यवसाय में कुछ बनते काम बिगड़ सकते हैं, धैर्य और संयम से काम करें।
उपाय- मां दुर्गा की प्रतिमा पर पीले फूलों की माला चढ़ाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज कुछ लोग आपकी चापलूसी करके अपना काम निकलवाने की कोशिश करेंगे। कोई अनजान परेशानी आपको आज परेशान करेगी। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है।
उपाय- खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। दिन आपके अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में आपके द्वारा लिए गए निर्णय फायदेमंद होंगे। नौकरी में आपकी मेहनत के कारण आपके लिए उन्नति के रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा।
उपाय- दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। अपने व्यक्तिगत कामों को पूरा करने में आज आप व्यस्त रहेंगे। किसी पर जरुरत से अधिक विश्वास न करें, नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा का स्तर बढ़ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ व्यापारिक सम्बन्ध मजबूत होंगे।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। घर के किसी जरुरी मुद्दे पर परिवार के सदस्यों के बीच कहासुनी हो सकती है। संतान की किसी परेशानी में उसकी मदद करेंगे। पुराना कमर दर्द आज दोबारा से परेशान कर सकता है। आज किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचें।
उपाय- भगवान गणेश की आराधना करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। दूसरों के सामने अपने विचारों को अच्छे से व्यक्त कर पाएंगे। आपके विचारों से आपके आसपास के लोग प्रभावित होंगे। कोई करीबी रिश्तेदार आप से आर्थिक मदद मांगने आ सकता है।
उपाय- किसी जरूरतमंद को भोजन करवाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। अपने सभी कामों को पूरा करने के लिए आज अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात होगी। उसके साथ समय बिता कर तनाव भरे माहौल से सुकून मिलेगा।
उपाय- हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News