आज का राशिफल 20 अक्टूबर, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 20, 2021 - 07:27 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज के दिन के परिणाम आपके लिए अच्छे रहेंगे। आज आप कोई रुका हुआ कार्य शुरू कर सकते हैं, ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
उपाय- सूर्य को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिस्थितियां और अन्य चीजें आपके अनुकूल मोड़ लेती नजर आएंगी। पिता की सलाह से आपका कोई विशेष कार्य पूरा होगा। जरूरत से ज्यादा भावुक होना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है तो अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
उपाय-  चावल से बनी खीर का सेवन करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज का दिन विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। बच्चे आज ज्यादा एकाग्रता से पढ़ पाएंगे। व्यापारिक वर्ग को भी आज लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।
उपाय-  शिवलिंग पर जल अभिषेक करें और केसर चढ़ाएं।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आज अपने शब्दों के इस्तेमाल पर नियंत्रण रखें। किसी को कोई ऐसी बात न कहें जो बाद में आपके लिए नुकसानदायक साबित हो। काम जल्दी खत्म करने की हड़बड़ी में आज कोई गलती हो सकती है, सावधानी बरतें।
उपाय- चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए मिल सकता है। उच्च अधिकारी और सहकर्मी आपकी कार्य कुशलता से प्रभावित होंगे।
उपाय-  मां दुर्गा को हरी इलायची का भोग लगाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। विद्यार्थियों को आज उनकी पढ़ाई में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए स्वयं के ऊपर ध्यान कम दे पाएंगे और यह बात आपको थोड़ा मन ही मन परेशान कर सकती है। किसी मित्र की मदद से आज काम पूरे होंगे।
उपाय-  मां लक्ष्मी की आराधना करें और मिश्री का भोग लगाएं।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज मां के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है परंतु पिता की मदद से स्थिति को नियंत्रित कर लेंगे। आज आपकी बातें करीबी रिश्तेदारों के बीच तनाव उत्पन्न कर सकती हैं।
उपाय- कुत्ते को मीठी रोटी खिलायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है इसलिए आज आप अपनी गुप्त योजनाओं को किसी के साथ साझा न करें। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें अन्यथा परिणाम अनुकूल नहीं होंगे।
उपाय- शिवलिंग पर चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा चढ़ाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज आपको अपने मित्रों से मदद मिलेगी। आप अपने कार्यक्षेत्र पर भी अपने उच्च अधिकारियों से बिना किसी हिचकिचाहट के बात कर पाएंगे, जिससे आपकी बहुत सी समस्याएं हल होंगी।
उपाय- हनुमान जी को मिश्री का भोग लगाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News