आज का राशिफल 26 जुलाई, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Jul 26, 2021 - 07:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। किसी बात को लेकर आज मन उलझन में रहेगा। पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। बनते कामों में अड़चने आएंगी, धैर्य से काम लें, समय शीघ्र ही आपके अनुकूल होगा।
उपाय- गुड़ जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापारिक निर्णय लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत के पूर्ण परिणाम न मिलने से मन उदास होगा। आज जरुरत से ज्यादा भावुक होना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
उपाय- रात्रि में दूध का सेवन न करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों के लिए उत्तम दिन रहेगा। वे अपने द्वारा भविष्य के निर्धारित लक्ष्यों के लिए प्रयासरत रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव के बावजूद धन लाभ होगा।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। अनैतिक कार्यों से दूर रहने का प्रयास करें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। कुछ उलझे कामों को सुधारने में आपका करीबी मित्र आपकी सहायता करेगा। अपने विचारों में सकारात्मकता लाने का प्रयास करें।
उपाय- चांदी का चौरस टुकड़ा अपने पास रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। कार्यक्षेत्र की उलझनों में खुद को फंसा हुआ महसूस करेंगे परन्तु फिर भी अपने काम को समय पर पूर्ण कर के उच्च अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापार में शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा। भाई-बहन के बीच प्रेम और सहयोग बढ़ेगा।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। रचनात्मक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ेगा। आय के स्रोत में वृद्धि होगी परन्तु खर्चों में नियंत्रण नहीं रहेगा। घर की सफाई के दौरान कोई पुरानी खोई हुई वस्तु मिलने से प्रसन्नता होगी।
उपाय- इत्र लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी में स्थानांतरण होने की सम्भावना है, यह बदलाव आपके पक्ष में रहेगा। संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित हो सकते हैं। व्यापार में आज बड़ा निवेश करने से बचें। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय- कुत्तों को रोटी दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। दिन जोश और ऊर्जा से भरा रहेगा। सामाजिक काम में भाग लेने से आपका यश बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में जूठी तारीफ करने वाले से सचेत रहें। दिन में कुछ रुके कार्य रात होने से पहले ही पूर्ण हो जायेंगे।
उपाय- चमड़े की वस्तु न खरीदें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। विद्यार्थियों को खेल-कूद के क्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने की सम्भावना है। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। वाहन अधिक गति से चलाने के कारण चोट लगने की सम्भावना है, सावधान रहें।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News