आज का राशिफल 5 जनवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Jan 05, 2021 - 12:18 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आर्थिक समस्या ख़ुद ब ख़ुद दूर होती नज़र आएगी। नये मित्र बनेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। ज्यादा गहरी सोच आपकी कार्य क्षमता को कम कर सकती है। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी।
उपाय-  पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण शाम तक अपने को थका हुआ महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में लिए गए निर्णय सही साबित होंगे।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। नौकरी प्राप्ति के लिए दी गयी प्रतियोगिता के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को कोई उपलब्धि मिल सकती है। अति महत्वाकांक्षी होना हितकर नहीं होगा।
उपाय- बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। किसी को उधार न दें, पैसा वापसी मिलने की सम्भावना कम है। मौसमी बीमारी से सतर्क रहने की जरुरत है। बच्चों की संगत पर ध्यान दें। घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ख़रीद सकते हैं।
उपाय- जौ जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। दिन भर खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी पर किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले घर के किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरी में पदोन्नति मिलने की सम्भावना है।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। युगल प्रेमियों के बीच मन-मुटाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। मित्रों के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है।
उपाय- पत्नी को उपहार दें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है पर यह परिवर्तन आपके लिए भविष्य में उत्तम फल लेकर आएगा। कमर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
उपाय- कुत्तों को रोटी दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-बेच के लिए आज का दिन उत्तम है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की सम्भावना है। सांझेदारी में व्यवसाय न करें, नुकसान हो सकता है।
उपाय- मंदिर में बादाम दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। समाज सेवा के प्रति आपका झुकाव देखने को मिलेगा, जिस से सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मेहमानों के घर में आने से वातावरण सुखद रहेगा। उच्च रक्तचाप की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- भाईयों से बना कर रखें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News