आज का राशिफल 12 दिसंबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Dec 12, 2020 - 07:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में आपके व्यापार में लाभ प्रदान कर सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय-  गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। अपनी व्यापार करने की शैली में कुछ बदलाव करेंगे। संपत्ति खरीदने पर विचार कर सकते हैं। व्यापार में शत्रु परेशान कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
उपाय- सोमवार का व्रत रखें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए दिन उत्तम है। मन सकारात्मक विचारों से भरा रहेगा। एकाग्र हो कर काम करने से सभी लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। विद्युत् सम्बन्धी कार्य से लाभ की प्राप्ति होगी। विचारों की अस्थिरता के कारण कोई भी कार्य आप पूर्ण कर पाने में समर्थ नहीं हो पाएंगे। आय से अधिक व्यय होगा।
उपाय- नशे से दूर रहें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में अधिक भागदौड़ देखने को मिलेगी, फिर भी उचित परिणाम न पाकर मन उदास हो सकता है। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग कम देखने को मिलेगा, जिस कारण जरुरी आधिकारिक काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा।
उपाय- साबुत मूंग जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज के दिन मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। युगल प्रेमी आज परिणय सूत्र में बंधने का निर्णय ले सकते हैं, वहीं दाम्पत्य जीवन में टकरार देखने को मिल सकती है।
उपाय- मंदिर में दही दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आध्यात्मिक क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से किसी सुखद समाचार मिलने की संभावना है। व्यापार के लिए छोटी पर लाभदायक यात्रा कर सकते हैं।
उपाय- कुत्तों को भोजन दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। भाग्य का साथ आज कम ही मिलेगा, जिस कारण कुछ बनते काम रुक सकते हैं पर आप अपनी मेहनत में कमी न आने दें शीघ्र ही लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भाई के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। राजनीति के क्षेत्र में आप का रुझान बढ़ेगा। नवयुवकों को नये करियर के अवसर प्रदान हो सकते हैं। घर में मेहमानों के आने से परिवार का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News