आज का राशिफल 21 अक्टूबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 21, 2020 - 06:20 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। शुरू किये गए कार्यों को अधूरा न छोड़े, निकट भविष्य में यह आप को लाभ जरुर प्रदान करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। मौसम के बदलाव के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
उपाय-  गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा पर मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। नौकरी में अपने लक्ष्यों की प्राप्ति से संतुष्ट रहेंगे, जिस से आप के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। मन को वश में रखने का प्रयास करें।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। आज भाग्य हर क्षेत्र में आपका साथ देगा। शिक्षा से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभकारी सिद्ध होगा। घर के बुजुर्गों से सलाह ले कर अपने व्यापार में विस्तार कर सकते हैं, दिन आप के अनुकूल है।
 उपाय- चने की दाल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। बिना सोचे-समझे बोली गई बात आपके खिलाफ जा सकती है इसलिए आज के दिन वाणी पर संयम रखने की बहुत आवश्यकता है। ससुराल पक्ष से किसी सुखद समाचार को सुन कर मन हर्षित होगा।
उपाय- नशे से दूर रहें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। काम का दबाव अधिक होने के कारण मन कुछ परेशान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बात को ले कर मन उदास होगा पर सकारात्मक सोच रखें। आने वाले दिनों में सब सामान्य हो जायेगा।
उपाय- बहन को उपहार दें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। युगल प्रेमियों के बीच किसी ग़लतफहमी की वजह से मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण न रखने की वजह से आप का मासिक बजट पूरी तरह से हिला हुआ पाएंगे।
उपाय- पत्नी का सम्मान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। नौकरी में तबादला होने की सम्भावना है पर इस परिवर्तन को सकारत्मक रूप से लें, ये आप के भविष्य के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। पुत्र के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय- कम्बल दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। शत्रु कठिनाइयां उत्प्पन करने की कोशिश करेंगे पर आप अपनी समझ-बूझ से उन सभी कठिनाइयों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। कुछ समय पूर्व किसी रिश्तेदार के साथ हुआ मतभेद आज सुलझेगा।
उपाय- काले वस्त्र दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। भाई के सहयोग से व्यापार में वृद्धि होगी पर कुछ कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं, आज का दिन आपके लिए अनुकूल है।
उपाय- मंगलवार का व्रत रखें।      
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट– www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News