आज का राशिफल 8 अगस्त, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 06:39 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। व्यक्तिगत जीवन व्यस्त रहेगा। सभी काम बनते-बनते बिगड़ जाएंगे। पिता और पुत्र में मतभेद न हो इसके लिए अपनी वाणी पर संयम रखें।
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। किसी भी कार्य में जल्दीबाज़ी न करें। अनिंद्रा का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी परेशान कर सकते हैं। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
उपाय- रात में दूध न पिएं।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। घर के बुजुर्गों में पैतृक सम्पति को ले कर बात चल सकती है। कुछ धार्मिक कार्यों में आप योगदान करेंगे।
उपाय- बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। सरकार से जुड़े कार्यों में परेशानी उठानी पड़ सकती है। अविवाहितों के विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। ससुराल पक्ष से कुछ दुखद समाचार मिल सकता है।
उपाय- खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण घर में न रखें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आपकी सकारात्मक ऊर्जा आपके आसपास के व्यक्तियों को भी उत्साहित करेगी। विधार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणामों के लिए अभी से मेहनत करने की ज़रूरत है।
उपाय- कन्याओं का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। पत्नी का सहयोग आप के लिए लाभप्रद होगा। घर की साज सज्जा पर पैसा खर्चा करेंगे। दिखावे के लिए व्यर्थ में खर्चा न करें, अपने बजट का ध्यान अवश्य रखें।
उपाय- दही मंदिर में दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की समस्याओं पर आज काम जरुरी है। यात्रा सम्बन्धी कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। घर के किसी बुजुर्ग की सेहत ख़राब होने की आशंका है।
उपाय- कानों में सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में ध्यान रखें, उच्च अधिकारियों से सम्बन्ध ख़राब हो सकते हैं। पूरी मेहनत के बाद भी सभी काम धीरे-धीरे ही पूर्ण होंगे।
उपाय- शनिदेव का व्रत रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। पड़ोसियों से बिना कारण बहस हो सकती है। मेहमानों का घर में आना-जाना लगा रहेगा। प्रॉपर्टी के कामों से फ़ायदा मिलेगा।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News