आज का राशिफल 19 जुलाई, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2020 - 07:36 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि सूर्य देव करते हैं। दिन अनुकूल रहेगा। सभी रुके काम बिना विघ्न के बनते जाएंगे। कार्य क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक रूप से भी दिन उत्तम रहेगा।।
उपाय-  हाथ में लाल मोली बांधें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि चन्द्र देव करते हैं। शिक्षा सम्बन्धी कार्यों में सफ़लता मिलेगी। विद्यार्थियों द्वारा दिए गयी प्रतियोगिता के परिणाम उत्तम मिलेंगे।
उपाय- माता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि बृहस्पति देव करते हैं। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र का घर में आगमन से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती हैं।
उपाय- पीले रंग के वस्त्र ब्राह्मण को दान दें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि राहु देव करते हैं। अविवाहित व्यक्तियों को खुशख़बरी मिलने की सम्भावना हैं। घर के इलेक्ट्रॉनिक सामन ख़राब होने लगेंगे। ससुराल पक्ष से किसी की सेहत को ले कर चिंता बढ़ेगी।
उपाय- तुलसी की पूजा करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि बुध देव करते हैं। व्यापार में थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अपनी बुद्धि और चतुराई से समस्या का समाधान पा लेंगे। रिश्तों को ले कर दुविधा में पड़ सकते हैं।
उपाय- हरे रंग का उपयोग कम करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि शुक्र देव करते हैं। आज मौज मस्ती का दिन रहेगा। प्रेम प्रसंग में सफ़लता मिलेगी। परिवार के सभी सदस्यों से सहयोग मिलेगा। आज सजने सवरने में दिन निकलेगा।
उपाय- सफ़ेद कपड़े धारण करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि केतु देव करते हैं। माता पिता के साथ धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज कल्पनाशील रहेंगें, पर कल्पनों को सच करने के लिए मेहनत करनी ज़रूरी है।
उपाय- 7 केले मंदिर में रखें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि शनि देव करते हैं। आज अकेलापन महसूस करेंगें। बाहरी वस्तुओं का प्रदर्शन न करें। पिता की सेहत में गिरावट आ सकती हैं। अधिक महत्वकांक्षी न बनें।
उपाय-  शनि मंदिर में सरसों का तेल चढाएं।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधि मंगल देव करते हैं। दिन जोशीला रहेगा। क्रोध में आ कर अपना कोई नुकसान कर सकते है। संयम और एकाग्रता से आप नुकसान से बाख सकते हैं। बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
उपाय- लाल साबुत मसूर जल प्रवाह करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News