Ancient ocean on Mars: मंगल ग्रह पर प्राचीन ‘महासागर’ का प्रमाण

punjabkesari.in Thursday, Feb 02, 2023 - 09:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Ancient ocean on Mars: अमरीका में पैन्सिल्वेनिया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक विशाल महासागर के संकेत पाए हैं, जिसके बारे में माना जाता है कि यह लगभग 3.5 अरब साल पहले मंगल ग्रह पर मौजूद था। लाल ग्रह के मानचित्रों और मंगल की सतह पर जमा तलछट की परतों का अध्ययन करने के बाद वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह पर एक प्राचीन तट रेखा का प्रमाण मिला।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तट रेखा को तलछट के ढेर द्वारा चिह्नित किया जाता है, जो कम से कम 900 मीटर की मोटाई के साथ कई हजार वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। ये तलछट समुद्र के पानी द्वारा ले जाए गए थे।

इन निष्कर्षों के साथ, वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया कि मंगल, जिसमें पानी की एक बड़ी मात्रा को तरल रूप में बनाए रखने की क्षमता है, जीवन को अच्छी तरह से आश्रय दे सकता है।

रोचक तथ्य : सौरमंडल में सबसे बड़ी धूल भरी आंधी मंगल ग्रह पर ही आती है।

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News