June Grah Gochar: जून में बनेगा दुर्लभ ग्रह योग, इन राशियों को मिलेगा जीवन बदलने का अवसर
punjabkesari.in Wednesday, May 28, 2025 - 06:12 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
June Grah Gochar: जून माह 2025 में ग्रहों की स्थिति में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे, जो खास तौर पर कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ साबित होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों का गोचर या उनकी चाल सीधे हमारे जीवन की दिशा, भाग्य, करियर, स्वास्थ्य और संबंधों पर प्रभाव डालती है। इस बार जून में बनने वाला दुर्लभ ग्रह योग कई राशियों के लिए भाग्य बदलने वाला अवसर लेकर आएगा। महीने की शुरुआत में बुध, मंगल और सूर्य अपनी छाल बदलेंगे। इस वजह से कुछ राशियां ऐसी हैं जिनको हर क्षेत्र में बदलाव देखने को मिलेगा।
इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत
जून में बनने वाले इन ग्रह योगों से विशेष रूप से पांच राशियों के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए जून में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत रहेगी, जो आपकी ऊर्जा और साहस को बढ़ाएगा। प्रतियोगी परीक्षाओं या कॉर्पोरेट क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। साथ ही नए संबंध बनने और पुराने संबंधों में सुधार के संकेत भी हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। सेहत को लेकर जो परेशानियां थी वो दूर होती हुई दिखाई देंगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए जून का माह कई सफलताएं लेकर आएगा। सकारात्मक प्रभाव आपकी मेहनत को सार्थक करेगा। नौकरी और व्यापार में स्थिरता आएगी, निवेश सफल होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह समय अच्छा रहेगा। इस राशि के लोग अपने सपनों को साकार करने में सक्षम होंगे। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह गोचर जीवन में नयी ऊर्जा आएगी। जो लोग लंबी अवधि की योजनाएं बना रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। यात्रा के योग हैं, जिससे नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रिश्तों में मधुरता आएगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की वजह से मान-सम्मान बढ़ने की सम्भावना है। व्यापार में मनचाही सफलता मिलने से समय बहुत खुश रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लिए जून का महीना महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में मनचाही उन्नति देखने को मिलेगी। पुराने विवाद सुलझेंगे और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, लेकिन कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक दशा पहले से ज्यादा मजबूत होती हुई दिखाई देगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। ग्रहों का संयोग आपके करियर और आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। नई नौकरी, प्रमोशन या व्यवसाय में वृद्धि के योग बनेंगे। जो लोग नई शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय अनुकूल है। साथ ही, परिवार में खुशहाली और मानसिक शांति का अनुभव होगा।