Daily horoscope : आज आपकी कुंडली में आपके लिए क्या है, यह जानने के लिए पढ़ें अपना राशिफल

punjabkesari.in Friday, Oct 09, 2026 - 11:19 AM (IST)

मेष : शत्रु नुकसान पहुंचाने के लिए अपनी शरारतों में व्यस्त रहेंगे, इसलिए उनसे निकटता रखनी किसी समय महंगी पड़ सकती है।  

वृष: संतान साथ देगी, सपोर्ट करेगी तथा आपके किसी उलझे काम को संवारने में इंस्ट्रूमैंटल होगी, सफर भी करना ठीक रहेगा।

मिथुन: किसी अदालती काम को हाथ में लेने के लिए समय बेहतर, मान-सम्मान की प्राप्ति, मगर घटिया लोगों से फासला रखना ठीक रहेगा। 

कर्क:  मित्र तथा कामकाजी साथी मेहरबान रहेंगे, तालमेल रखेंगे, शत्रु कमजोर रहेंगे, जनरल हालात भी पहले जैसे बने रहेंगे।

सिंह : खेती उत्पादों, खेती उपकरणों, खादों-बीजों, करियाना वस्तुओं, गार्मैंट्स का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेग।

कन्या: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, सफलता साथ देगी, मगर शीत वस्तुओं का सेवन परहेज के साथ करना ठीक रहेगा।

आज का राशिफल 9 अक्टूबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

Tarot Card Rashifal (9th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 9 अक्टूबर- आसमानों पे जो खुदा है, उससे मेरी यही दुआ है, चांद ये हर रोज़ मैं देखूं तेरे साथ में

Aaj Ka Good Luck (9th October 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

तुला: अपने आप को पंगों-झमेलों से बचाकर रखें, न तो किसी की जिम्मेदारी में फंसें और न ही किसी के नीचे अपनी कोई पेमैंट फंसाएं।

वृश्चिक:  सितारा व्यापार कारोबार में लाभ वाला, कारोबारी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग भी लाभ देगी, जनरल हालात भी अनुकूल चलेंगे।

धनु : सरकारी तथा गैर-सरकारी कामों में कदम बढ़त की तरफ, बड़े लोग आपकी बात ध्यान तथा धीरज के साथ सुनेंगे।

मकर:  किसी धार्मिक प्रोग्राम के साथ जुड़ने, धार्मिक लिटरेचर पढ़ने तथा कथा-वार्ता भजन-कीर्तन सुनने में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ: सितारा सेहत के लिए कमजोर, इसलिए मर्यादित खान-पान करना ठीक रहेगा, नुकसान का भी डर।

मीन: अर्थ-कारोबारी दशा अच्छी, यत्नों में कामयाबी मिलेगी, समय संतोष-कामयाबी के साथ कटेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News