आज का राशिफल- 06 अक्टूबर 2026

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2026 - 06:58 AM (IST)

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। किसी रचनात्मक काम में आपकी प्रतिभा सामने आ सकती है। घर की सजावट या किसी कमरे में बदलाव करने का विचार बन सकता है। किसी बुजुर्ग की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। ठंडी चीज़ों के सेवन से दूरी बनाए रखें नहीं तो गला खराब हो सकता है।  

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। किसी पुराने शौक को फिर से शुरू करने का मन बन सकता है। परिवार के किसी सदस्य के साथ बैठकर भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। आपकी कोई छोटी-सी उपलब्धि आसपास के लोगों को प्रभावित कर सकती है। दिनभर पानी की पर्याप्त मात्रा लेते रहें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। किसी नई चीज़ को सीखने में आपकी दिलचस्पी बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर किसी विषय की बारीकी से जांच करने का मौका मिल सकता है। घर में बच्चों के साथ कुछ मनोरंजक समय बिताएंगे। लगातार मोबाइल देखने से आंखों में थकान हो सकती है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। घर की किसी पुरानी वस्तु को व्यवस्थित करने का काम पूरा कर सकते हैं। किसी करीबी रिश्तेदार से अचानक बातचीत होने की संभावना है। आपकी कोई सलाह परिवार के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। भोजन के समय में लापरवाही करने से बचें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में आपकी मौजूदगी महत्वपूर्ण रह सकती है। पहले से संभालकर रखी गई कोई जानकारी आज आपके काम आ सकती है। प्रेमी के लिए छोटा-सा सरप्राइज तैयार कर सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से हुई बातचीत आपका नजरिया बदल सकती है। धन के लेन-देन में सतर्क रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। दिन के बीच में थोड़ी देर आराम करने से ताजगी बनी रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी सामाजिक गतिविधि में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। काम के दौरान कोई नया डिजिटल तरीका सीखने को मिलेगा। पार्टनर के कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। किसी मामले की जांच करते हुए आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। अपनी निजी बातों को सीमित लोगों तक रखना आपके हित में रहेगा। सिंगल जातक किसी को पहली ही नज़र में अपना दिल दे बैठेंगे। बहुत देर तक एक ही जगह बैठे रहने से बचें।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति के काम करने के तरीके से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। घर में किसी छोटे आयोजन की तैयारी में आपकी भूमिका अहम हो सकती है। प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। बच्चों के साथ उनकी पसंद की गतिविधि में शामिल होने का मौका मिलेगा। व्यापार के काम में खुद ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। रात को समय पर सोने की कोशिश करें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए दिलचस्प रहने वाला है। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिल सकता है। किसी वस्तु को खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता जरूर जांच लें। सरकारी नौकरी करने वालों का ट्रांसफर हो सकता है। संतान की सेहत पर खास ध्यान देना पड़ सकता है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार का कोई सदस्य आपके साथ अपनी परेशानी साझा कर सकता है। नए व्यापारियों को मित्रों का सहयोग मिल सकता है। शाम के समय कुछ देर शांत जगह पर बैठना आपको मानसिक सुकून देगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News