आज का राशिफल- 23 सितंबर 2026
punjabkesari.in Wednesday, Sep 23, 2026 - 01:32 AM (IST)
आज का पंचांग- आज दिन है बुधवार का, दिनांक 23 सितंबर 2026, शुक्ल पक्ष। हिंदू मास भाद्रपद तिथि द्वादशी नक्षत्र धनिष्ठा रहेगा, आज का योग है सुकर्मा और करण बव। आज के खास दिन पर सूर्य कन्या राशि में रहेंगे और चंद्र मकर राशि में रहेंगे। आज का राहुकाल रहेगा दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से दोपहर 01 बजकर 46 मिनट तक। आज का दिशाशूल उत्तर की तरफ रहेगा। तो फिलहाल उत्तर दिशा की ओर यात्रा टाल दें।
आज का विशेष- आज विशेष है भुवनेश्वरी जयंती, परिवर्तिनी एकादशी पारण और वामन जयंती
आज का महा उपाय- गणपति जी को 21 दूर्वा की गांठें अर्पित करें।
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर प्रॉपर्टी में निवेश करने का सोच सकते हैं। घर में आपके विवाह की बात शुरू हो सकती है। सेहत सही रहेगी।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा। लंबे समय से चल रही किसी परेशानी का हल आज निकल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार के विस्तार के विचार पर काम कर सकते हैं। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। भाई-बहन के साथ मिलकर किसी ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। व्यापार में आ रही दिक्कतों को किसी खास की सहायता से सुलझा सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आज हल्का बुखार महसूस हो सकता है।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई चनौतियों के साथ आ सकता है। किसी से पैसा उधार लिया था, तो उसे वापस करने में सफल हो सकते हैं। अपने और अपने पार्टनर के मध्य रिश्तें की गरमाहट को कम न होने दें। काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। लगातार एक ही स्थान पर लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर में दर्द हो सकता है, इसलिए बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। किसी भी मंहगी वस्तु पर निवेश करने से पहले अपने बजट पर ध्यान ज़रूर दें। संतान से किसी बात पर बहस हो सकती है। किसी भी दस्तावेज़ को बिना पढ़े साइन न करें। पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें, नहीं तो सेहत पर बुरा असर हो सकता है।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। रिश्तेदारों के साथ चल रहा मतभेद बातचीत से खत्म हो सकता है। साझेदारी में व्यापार करते हैं तो थोड़ा सतर्क ज़रूर रहें। नौकरीपेशा जातकों को आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। बाहर के खाने से परहेज़ करना आपके पेट के लिए अच्छा रहेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। सिंगल जातकों की किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर शायद खास साबित हो। सामाजिक कार्यों में युवाओं का मन लग सकता है। माताएं अपनी संतान के भविष्य को लेकर चिंतित महसूस कर सकती हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। व्यापारियों के साथ नए ग्राहक जुड़ सकते हैं। सिंगल जातक किसी खास से दिल की बात कह सकते हैं। घर में आपकी भावनाओं को अहमियत मिल सकती है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। कामकाज को लेकर चल रहा तनाव कम हो सकता है। मनोरंजन के कार्यों में धन खर्च हो सकता है। घर पर अचानक मेहमान दस्तक दे सकते हैं। ज्यादा स्क्रीन के कार्यों से दूरी बनाए रखें।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। लंबे समय से रुके कार्य गति पकड़ सकते हैं। व्यापार में भुगतान लेने-देने की तारीख को लेकर स्पष्टता रखना जरूरी रहेगा। परिवार में किसी महिला सदस्य से मिली सलाह काम आएगी। ज्यादा देर तक लगातार बैठने से बचें।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए मज़ेदार रहेगा। दोस्तों के साथ अचानक किसी छोटी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कामकाज में आपकी बनाई हुई योजना उपयोगी साबित होगी। घर में बच्चों की पसंद से जुड़ी कोई खरीदारी हो सकती है। रात को पर्याप्त नींद लेने की कोशिश करें।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठों से तारीफ मिल सकती है। घर में किसी के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सिर भारी लगे तो थोड़ी देर शांत बैठना या आराम करना, आपको अच्छा महसूस करवा सकता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
