आपका राशिफल- 7 अप्रैल, 2025

punjabkesari.in Monday, Apr 07, 2025 - 09:43 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अचानक से घर पर मेहमान दस्तक दे सकते हैं। कारोबार को लेकर चल रही चिंताओं से मुक्ति मिल जाएगी। छात्रों का शिक्षा में प्रदर्शन पहले से अच्छा हो जाएगा। सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को प्रमोशन मिलने के योग है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। किसी से भी लड़ाई झगड़ा करने से बचें। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके कामों को आज पूरा कर लेंगे। सिंगल जातको के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। नया काम शुरू करने का सोच रहे है तो उसके लिए समय अनुकूल रहेगा। सेहत सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में अचानक से धन लाभ होने के योग है। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखने की ज़रुरत है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।  कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में न लें। किसी भी बाहर वाले से अपनी बातों को साझा न करें। लवमेट्स आज कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज अपने व्यवहार में मधुरता बना कर रखें। नौकरीपेशा लोगों पर काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। बच्चे आज किसी चीज़ की मांग कर सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखने की ज़रुरत है।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। रुके हुए पैसे आज वापस मिल सकते हैं। युवाओं को नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज घर पर मेहमान दस्तक दे सकते हैं जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। बिज़नेस कर रहे जातकों पर काम का प्रेशर बढ़ सकता है। लोग आपके व्यवहार की प्रशंसा कर सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अगर कहीं पैसा निवेश किया है तो अच्छा रिटर्न मिल सकता है। ऑफिस में काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों से मदद ले सकते हैं। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। 

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को कोई अच्छी डील मिल सकती है।आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होने के योग है। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। संतान की सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए शांति भरा रहेगा। छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिल सकता है। लवमेट्स के साथ कही घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। सिर दर्द परेशान कर सकता है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी के भी विवाद में शामिल होने से बचें। जीवनसाथी से कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। जीवन में आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News