आपका राशिफल- 25 मई, 2025

punjabkesari.in Sunday, May 25, 2025 - 07:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यापार में आ रही बाधाओं को आसानी से पार कर लेंगे। कारोबार में जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होता हुआ नजर आ सकता है। सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस में धन लाभ होने के योग है। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। सिंगल जातक पहली ही नज़र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। सेहत पहले के मुकाबले सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को अचानक से कोई नया अवसर मिल सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा हो सकता है। सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। उधार पर दिया पैसा आज वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। नया काम शुरू करने का सोच रहे है तो उसके लिए माता पिता से सहयोग मिलेगा। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे जाकतों की मेहनत रंग लाएगी। नौकरीपेशा लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। सेहत पहले के मुकाबले सही रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। बिज़नेस कर रहे जातकों की डील किसी बड़ी कंपनी के साथ हो सकती है। अचानक से घर पर मेहमान दस्तक दे सकते हैं जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज कोई भी फैसला जल्दबाज़ी में न लें। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण बना कर चलें। कारोबार के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज किसी खास से अपने मन की बात बोल सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में मिली सफलता माता पिता की प्रसन्नता का कारण बन सकती है। लंबे समय से अटके काम आज पूरे हो जाएंगे। लवमेट्स साथ में समय व्यतीत कर सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रहा तनाव बातचीत से खत्म हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में दोस्तों  से सहायता मिल सकती है। स्वास्थ्य पहले के मुकाबले ठीक रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज क्रोध करने से बचें, नहीं तो बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की ज़रुरत है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। सेहत सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। कोर्ट कचहरी के कामों में जल्दबाज़ी न करें। सेहत सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। पार्टनर के साथ मूवी डेट पर जा सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News