आज का राशिफल 8 जनवरी, 2021- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Friday, Jan 08, 2021 - 05:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। दिन मुश्किलों भरा रहेगा। पति-पत्नी के बीच आपस में सामंजस्य नहीं बैठ पाएगा और किसी बात को लेकर झगड़ा कर सकते हैं। पिता-पुत्र के बीच भी वैचारिक मतभेद हो सकता है।
उपाय-  पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से लाभ की प्राप्ति होगी।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिस से लक्ष्यों की प्राप्ति आसानी से कर पायेंगे। उच्च अधिकारियों की प्रशंसा प्राप्त करेंगे। पदोन्नति की राह प्रशस्त होगी।
उपाय- बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। आपको क्रोध पर नियंत्रण करने की बहुत आवश्यकता है। सांझेदारी में व्यापार करने से हानि हो सकती है। अपने विचारों में सकारात्मकता लाने का प्रयास करें।
उपाय- जौ जल प्रवाह करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। दूसरों के मामलों में न पड़ें वर्ना खुद के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अपनी महत्वकांक्षाओं पर अंकुश लगाना जरुरी है। विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।
उपाय- दुर्गा माता को चांदी का छत्तर चढ़ाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। भौतिक वस्तुओं को खरीदने में पैसा व्यय करेंगे। घर के नवीनीकरण की योजना बनाएंगे। परिवार के साथ समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा। फ़िजूलखर्ची से दूर रहने का प्रयास करें।
उपाय- मंदिर में दही का दान करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज चुनौतियों भरी स्थिति बनी रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। व्यापार में प्रतिद्वंदी परेशान कर सकते हैं।
उपाय- कुत्तों को रोटी दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होगी। फैक्ट्री के लिए मशीनरी खरीदने पर विचार करेंगे। सभी कार्यों को धीमे ही सही पर सुचारू रूप से पूर्ण कर पाने में सक्षम होंगे।
उपाय- लोहा दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। प्रॉपर्टी सम्बन्धी कार्यों में आज हाथ न डालें, नुकसान हो सकता है। व्यापार में आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आपका भाई आपके रुके हुए कामों को शुरू करने में मदद करेगा।
उपाय- लाल रंग का रुमाल अपने पास रखें।      
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News