आज का राशिफल 12 अक्टूबर, 2020- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2020 - 04:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। किसी नये कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी या कोई नया काम प्रारंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप की प्रतिभा से अधिकारीगण प्रभावित होंगे। तरक्की के मार्ग की तरफ एक कदम और आगे बढ़ाएंगे।
उपाय-  गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। मन परिवर्तनशील रहेगा। अपने लिए किए गए निर्णयों पर भरोसा रखें। जिन योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं, उनके अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यापार में किसी बड़े सौदे के मिलने की सम्भावना है। विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए उचित समय है। व्यर्थ के कामों में समय को बर्बाद न करें।
उपाय- पीपल के पेड़ की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। दिन किसी उलझन में निकलेगा, जिस कारण आज आप अपने आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। आज किसी भी प्रकार के निवेश से बचें। विदेशी कार्यालय में काम करने वाले व्यक्तियों को लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
उपाय- काले-नीले वस्त्रों का परहेज़ करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। किसी बुजुर्ग के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें। वाणी व क्रोध में संयम रखने की आवश्यकता है।
उपाय- कन्याओं को भोजन करवायें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आर्थिक स्थिति थोड़ी चिंताजनक हो सकती है। खर्चों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ किसी पुरानी बात को लेकर मन-मुटाव होने की सम्भावना है।
उपाय- सफ़ेद गाय की सेवा करें।  

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आध्यात्म की तरफ रूचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा नरम ही रहेगा।
उपाय- सोना धारण करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। देर से ही सही पर लक्ष्य की प्राप्ति होने के बाद मन प्रसन्न होगा। किसी सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा।
उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आस-पड़ोस से किसी मांगलिक कार्य की सुखद खबर मिल सकती है। सामाजित कार्यों में रूचि बढ़ेगी। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। बच्चों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। मन एकाग्र करने की जरुरत है।
उपाय- लाल गुलाब शिवलिंग पर चढ़ाएं।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News