लव राशिफल: अगर बोलोगे नहीं तो फिर कैसे मुझे एहसास होगा

punjabkesari.in Friday, Jan 07, 2022 - 07:20 AM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज लाइफ पार्टनर की सोच से हैरान होंगे। हो सकता है वो आप से रुठ जाएं। रिलेशन में रह रहे हैं तो प्रेम संबंधो की रफ्तार धीमी रहेगी। सिंगल लोग रिलेशन में जा सकते हैं। 

वृष- आज साथी के साथ छोटी सी बात पर झगड़ा हो सकता है। गलती आपकी है इसलिए समझौता करने के लिए पहल भी आप करें। अपने क्रोध पर कंट्रोल रखें, उत्तेजना में कुछ गलत न बोलें। 

मिथुन- आज दिल में जो है, वो पार्टनर के साथ शेयर करें। इससे मन भी हल्का होगा और अंतर्मन को सुकून भी मिलेगा। भविष्य के लिए एकसाथ मिलकर प्लानिंग करें। शाम हसीन और मनोरंजक रहेगी।  

कर्क- आज फैमिली या वर्क प्लेस में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। साथी के साथ बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा। मूवी या डिनर का प्रोग्राम बन सकता है। समय को अनुकूल बनाने के लिये संयम से काम लें।
 
सिंह- आर्थिक परेशानियों का सामना करने की वजह से आज बाहर घुमने का प्रोग्राम कैंसिल हो सकता है। जिसको लेकर पार्टनर का दिल टूट सकता है। उन्हें खुश करने का प्रयास करें।

कन्या- आज सभी गिले-शिकवे दूर होने की संभावना बन रही है। अपनी ईगो को बीच में न लाएं, जो बात प्यार-मोहब्बत से हल हो जाए वो ही बेहतर है। अनचाही बातों को रोकने का प्रयास करें। 

तुला- आज रोमांस करने के लिए काफी उत्सुक रहेंगे। सारा दिन प्रेम में ही बीतने वाला है। ढ़ेर सारी प्यार की सौगातें आपका इंतजार कर रही हैं। खुशियों को बटोरने के लिए तैयार रहें। 
  
वृश्चिक- प्रेम के मामले में आज का दिन शानदार रहने वाला है। यदि कुछ एफर्ट करेंगे तो लव लाइफ को खास बनाने में कामयाब होंगे। साथी से प्यार भरे वादे करें, जो खूबसूरत पलों को हसीन बना देंगे।

धनु- आज पार्टनर में गजब का आकर्षण बना रहेगा। जो आपको एक-दूसरे के और करीब ले आएगा। मस्त दिन रहने वाला है। खूबसूरत लम्हों को कैप्चर करने के लिए तैयार रहें।

मकर- आज पति-पत्नी में असमंजस की स्थिती बनी रहेगी। नोक-झोंक होने के भी चांस हैं। रुठे लव पार्टनर को मनाने के लिए उनका मनपसंद गिफ्ट खरीद सकते हैं या कहीं घुमने का प्लान बनाएं। 

कुंभ- आज का दिन आपके लिए खास महत्वपूर्ण रहने वाला है। प्यार, रोमांस और आर्कषण का खूबसूरत संयोग बनेगा। जो दिन और रात हसीन बना देगा। प्यार भरे पलों को कैद करने के लिए तैयार रहें।

मीन- विदेश में विवाह की बात बन सकती है। लाइफ पार्टनर मोहित रहेगा। कहीं यात्रा पर भी जाने का प्रोग्राम बनेगा। युवक-युवतियों में अनबन हो सकती है, सावधान रहें।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News