Aaj Ka Good Luck (7th October 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 12:29 PM (IST)
मेष- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत की चिंता सताएगी।
उपाय- किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
वृष- आज का दिन चुनौतियां भरा रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। छात्रों को मनचाहा मुकाम प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
उपाय- मां दुर्गा को रोली का तिलक लगाएं।
मिथुन- आज परिश्रम का पूरा फल न मिलने और काम में कुछ बाधाएं आने के कारण मन परेशान रहेगा। अचानक से मिली कोई बड़ी गुड न्यूज लाइफ में यू टर्न लाएगी।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
कर्क- आज काम की व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी दोस्त के साथ मिलकर नए काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे। लव पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी तकरार हो सकती है।
उपाय- देवी दुर्गा की पूजा करें।
सिंह- कामकाज के सिलसिले में बेवजह की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। घर में चल रही किसी तरह की परेशानी को हल करने की कोशिश करेंगे।
उपाय- भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाएं।
कन्या- आज दिन की शुरुआत में ही आपके सिर पर निजी और कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याएं बनी रहेंगी लेकिन शाम तक सब नार्मल हो जाएगा। किसी करीबी के लिए आए रिश्ते पर परिवार के साथ बैठकर चर्चा करेंगे।
उपाय- शिव परिवार की सेवा करें।
तुला- आज दिन के मध्य में किसी बड़ी जिम्मेदारी को निभाने में अधिक धन खर्च हो सकता है। किसी सरकारी मामले में फैसला आपके हक में होगा। अपने खान-पान का खास ध्यान रखें।
उपाय- केले के पेड़ को जल दें।
वृश्चिक- इस राशि की महिलाएं घर के कामों में अपना समय व्यतीत करेंगी। काम को कल पर टालने की बजाय समय पर पूरा करने की कोशिश करेंगे। लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए कुछ खास ट्राई करेंगे।
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
धनु- आज का दिन आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होने वाला है। व्यापार में कोई नई शुरुआत करने के लिए कोई भागीदार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर उनके बॉस पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
मकर- किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। संतान के भविष्य को लेकर मन परेशान रहेगा। लव पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंधने का ख्वाब पूरा हो सकता है।
उपाय- मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें।
कुंभ- आज का दिन शुभता और सौभाग्य लेकर आने वाला है। मन में चल रही किसी परेशानी को लेकर परिवार वालों के साथ बात करेंगे तो राहत मिलेगी।
उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
मीन- ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है तभी सफलता का स्वाद तख पाएंगे। घरेलु बात पर परिजनों से कहासुनी हो सकती है।
उपाय- बजरंग बाण का पाठ करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari