Aaj Ka Good Luck (26th September 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Saturday, Sep 26, 2026 - 07:25 AM (IST)

मेष- करियर संबंधी चिंता दूर होती हुई दिखाई देगी। रिश्तेदारों के साथ चल रहा मन-मुटाव भी ठीक हो जाएगा। उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिलेगा। सिर में भारीपन हो सकता है।
उपाय- बड़ों का आशीर्वाद लें।

वृष- युवाओं को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नई नौकरी मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा।
उपाय- घर में साफ-सफाई और सुंदरता बनाए रखें।

मिथुन- अपने माइंड को फ्रेश बनाए रखने के लिए दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। शेयर मार्किट में भी अच्छा ख़ासा मुनाफा मिलेगा।
उपाय- श्रमिकों और बुजुर्गों का सम्मान करें।

कर्क- आज पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सैलरी बढ़ने की सम्भावना है।
उपाय- जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करें।

सिंह- आज का दिन काफी खुशनुमा रहेगा। आपके जीवन से सारी परेशानियों का अंत होगा। अचानक से धन आगमन होने की सम्भावना है।
उपाय- महिलाओं का सम्मान करें।

कन्या- जो राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए समय थोड़ा खराब रहेगा। व्यापार के लिहाज से देखा जाए तो समय बहुत बेहतर है। पार्टनर के साथ प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
उपाय- तांबे के लोटे में जल लेकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें, साथ में “ॐ सूर्याय नमः” का जाप करें।

तुला- युवा अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार वालों के साथ बैठकर अपने मन की बात करेंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम बना रहेगा। पेट में दर्द हो सकता है।
उपाय- घर से निकलने से पहले माता-पिता या बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।

वृश्चिक- जो लोग राजनीति के कार्य से जुड़े हैं, उन्हें कोई गुड न्यूज़ मिलने की सम्भावना है। किसी जगह निवेश करते समय जांच करना ही बेहतर साबित होगा।
उपाय- सफेद वस्तुओं का दान करें।

धनु- घर में किसी विशेष व्यक्ति का आगमन हो सकता है। किसी अजनबी की मदद कर के बहुत सुकून महसूस करेंगे। प्रेम-प्रसंग में युवाओं को सफलता मिलेगी।
उपाय- गुरुजनों और शिक्षकों का सम्मान करें।

मकर- युवा वर्ग करियर से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। परिवार वालों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। खान-पान में थोड़ा बदलाव करें।
उपाय- घर के पूजा स्थान पर दीपक जलाएं।

कुंभ- युवा वर्ग को काम के लिहाज से घर से दूर जाना पड़ सकता है। प्रेम संबंध सुखद बने रहेंगे। तले-भुने खाने से परहेज करें।  कुछ समय अकेले में बिताएंगे।
उपाय- दान-पुण्य करें।

मीन- आज किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात होगी। साझेदारी टूट सकती हैं। अधिकारी प्रसन्न होंगे। क्रश से उम्मीद न रखें की वो वापिस लौट कर आपके जीवन में आएगा।
उपाय- सुबह सूर्य को जल अर्पित करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News