Aaj Ka Good Luck (24th September 2026):  आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 01:03 AM (IST)

मेष- इस राशि के युवा काफी खुश रहेंगे। संतान की सेहत की चिंता सताएगी। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उनको परिवार की तरफ से हरी झंडी मिलेगी।
उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

वृष- आज ऑफिस में काम का बोझ अधिक रहेगा। व्यापारियों को लाभ मिलने की सम्भावना है। दोपहर से खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। 
उपाय- श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

मिथुन- आज नौकरी में उच्च अधिकारियों के साथ बहस न करें। कारोबार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। 
उपाय-  ॐ नमो नारायण मंत्र का जप करें।

कर्क-  आज कारोबार में किसी अपने से धोखा मिल सकता है। धन की आय तो होगी लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। सेहत ठीक रहेगी। 
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।

सिंह- दोस्तों के साथ डिनर करने का प्लान बनाएंगे। युवा वर्ग अपने गुस्से को कण्ट्रोल कर के रखें। गले में इंफेक्शन होने की सम्भावना है।
उपाय- श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाएं। 

कन्या-  आज करियर संबंधी समस्या सुलझाने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में दूसरों के बजाय अपने काम पर ध्यान दें।  पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर ग़लतफहमी पैदा हो सकती है।
उपाय-  हनुमान जी को लाल पुष्प अर्पित करें।

तुला- आज हर काम को बहुत ही ध्यान से करेंगे। युवा वर्ग घर-परिवार की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे। छात्र पढ़ाई से जुड़ा कार्य जल्दबाजी में न करें।
उपाय-  बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर जाएं।

वृश्चिक-  वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें, चोट लगने की सम्भावना है। युवा वर्ग जल्दबाजी में कोई गलत फैसला ले सकते हैं।
उपाय-  इच्छा अनुसार दान करें।

धनु- आज कारोबार में समय ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आपको कोई नई जानकारी मिल सकती है। उधार का लेन-देन करने से बचें।
उपाय- शिव स्तोत्र का पाठ करें।

मकर-  कार्य में गति आएगी, सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है। शाम के समय घूमने जाएंगे। सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी। 
उपाय-  सूर्य देव को जल अर्पित करें।

कुंभ- आज का दिन कुछ मजेदार रह सकता है। खूब मौज-मस्ती करेंगे। ऑफिस के काम को लेकर स्ट्रेस फ्री रहेंगे।
उपाय- 16 सोमवार का व्रत रखें।

मीन- आज कार्यक्षेत्र में आपकी किसी बात से अधिकारी का मूड खराब हो सकता है। कारोबार में प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।
उपाय- मां तुलसी को लाल चुनरी अर्पित करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News