Aaj Ka Good Luck (22nd September 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
punjabkesari.in Tuesday, Sep 22, 2026 - 01:42 AM (IST)
Aaj Ka Good Luck (22nd September 2026)- आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, सकारात्मक बदलाव और सफलता के संकेत लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों को करियर और धन के मामले में लाभ मिल सकता है, तो वहीं कुछ लोगों के लिए परिवार और रिश्तों में खुशियां बढ़ने के योग बनेंगे। आज का गुडलक में जानिए 12 राशियों के लिए शुभ संकेत, जिन्हें अपनाकर दिन को और सकारात्मक बनाया जा सकता है।
मेष- आज आपके घर दूर-दराज से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। इस राशि के बच्चे ग्रुप में पिकनिक मनाने जा सकते हैं। पड़ोसियों को नमस्कार करें, हर काम में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- काला शुभ नंबर- 6
वृष- आज अपने क्रोध पर शान्ति बनाएं रखें वरना आपको नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट्स आलस्य का त्याग करें तभी दिन शुभ रहेगा। परिवार की कोई अनबन खत्म होगी।
शुभ रंग- मेंजटा शुभ नंबर- 9
मिथुन- जो लोग लकड़ी, फर्नीचर से जुड़े उद्योग में काम करते हैं, उनके लिए शुभ समय है। अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। आज आप रोमांटिक मूड में रहेंगे।
शुभ रंग- पीला शुभ नंबर- 5
कर्क- आज बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। आपके घर नई खुशियों का आगमन हो सकता है। काम में फायदा होगा। अपना काम खुद करें पुरानी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग- ग्रे शुभ नंबर- 3
सिंह- आज किसी यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी दूर स्थान या विदेश से प्यार भरा तोहफा भी मिल सकता है। घर में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
शुभ रंग- पिंक शुभ नंबर- 7
कन्या- आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप को मान-सम्मान मिलेगा। बिज़नेस के सिलसिले में बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। कीमती सामान को संभाल कर रखें।
शुभ रंग- समुद्री हरा शुभ नंबर- 3
तुला- आज आप नए लोगों से रिश्ते जोड़ेंगे। उधार और पुराना पैसा मिल सकता है। नई वस्तु खरीद सकते हैं। ऑफिस में आपके प्रमोशन की बात चल सकती है।
शुभ रंग- सिल्वर शुभ नंबर- 3
वृश्चिक- आज का दिन आपके परिवार के लिए काफी अच्छा है। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले मां का आशीर्वाद जरूर लें।
शुभ रंग- पीला शुभ नंबर- 6
धनु- आज आप तनाव महसूस कर सकते हैं लेकिन शाम तक आप इस मानसिक तनाव से बाहर आ सकते हैं। पशु-पक्षियों को भोजन कराएं।
शुभ रंग- सफ़ेद शुभ नंबर- 8
मकर- आज आपको कारोबार और नौकरी में चल रही परेशानी का हल मिलता नजर आएगा। विद्यार्थियों के लिए करियर की नई राह खुलेगी।
शुभ रंग- बैंगनी शुभ नंबर- 2
कुंभ- आज आप आध्यात्मिक हाई महसूस करेंगे और भगवान में आपकी आस्था बढ़ेगी। फैमिली मेम्बर्स के साथ किया गया काम सफल होगा।
शुभ रंग- लाल शुभ नंबर- 7
मीन- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं परन्तु संघर्ष के साथ यह यात्रा पूर्ण होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
शुभ रंग- नीला शुभ नंबर- 3
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari