शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 65800 के पास

punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2023 - 10:23 AM (IST)

नई दिल्लीः कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। बाजार के प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में खुले। BSE सेंसेक्स 130 अंकों की गिरावट के साथ 65,800 के पास है। इसी तरह निफ्टी भी करीब 40 अंक फिसलकर 19,600 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है।

बाजार पर दबाव फाइनेंशियल और मेटल सेक्टर में बिकवाली से बन रहा है। निफ्टी में टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस के शेयर टॉप लूजर हैं, जबकि डॉ. रेड्डीज का शेयर टॉप गेनर है। इससे पहले मंगलवार को BSE सेंसेक्स 78 अंक नीचे 65,945 पर बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News