Stock Return: 1 लाख के बना दिए 1.17 करोड़, इस शेयर ने दिया निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 01:36 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः इस साल शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच जहां सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में रहे हैं, वहीं कुछ चुनिंदा शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। स्वदेशी इंडस्ट्रीज एंड लीजिंग लिमिटेड का शेयर भी उन्हीं में शामिल है, जिसने हाल के समय में मल्टीबैगर प्रदर्शन कर निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा कराया है। फिलहाल यह शेयर करीब 124 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि कभी इसकी कीमत 1 रुपए से भी कम थी।

हालिया प्रदर्शन और 52 हफ्ते का दायरा

पिछले एक महीने से शेयर में कुछ गिरावट देखने को मिली थी लेकिन शुक्रवार को इसमें तेजी आई और यह 3.64% चढ़कर 123.90 रुपए पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्ते का उच्च स्तर 164 रुपए (22 दिसंबर 2025) और न्यूनतम स्तर 3.06 रुपए (10 फरवरी 2025) रहा है।

एक साल में जबरदस्त रिटर्न

एक साल पहले करीब 3 रुपए के आसपास ट्रेड करने वाला यह शेयर अब 124 रुपए के करीब पहुंच चुका है। इस दौरान इसने करीब 4000% का रिटर्न दिया है। यानी एक साल पहले निवेश किए गए 1 लाख रुपए की वैल्यू आज 40 लाख रुपए से ज्यादा हो सकती थी।

5 साल में बना करोड़पति स्टॉक

5 साल पहले 1.06 रुपए के आसपास रहने वाला यह शेयर अब 124 रुपए पर है, जिससे करीब 11600% का रिटर्न मिला है। 5 साल पहले लगाए गए 1 लाख रुपए की कीमत आज करीब 1.17 करोड़ रुपए हो सकती थी।

क्या करती है कंपनी?

स्वदेशी इंडस्ट्रीज एंड लीजिंग लिमिटेड टेक्सटाइल और ट्रेडिंग सेगमेंट में काम करती है। बीएसई के अनुसार कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप करीब 134.03 करोड़ रुपए है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News