Stock Market falls: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 850 अंक टूटा, निफ्टी 23,630 से फिसला

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 10:13 AM (IST)

मुंबईः कच्चे तेल में तेजी और विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के कारण शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स 850.84 अंक गिरकर 75,540.55 अंक पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 244.65 (1.02%) अंक टूटकर 23,624.95 अंक पर कारोबार कर रहा था।

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता टूटने के बाद से ही कच्चे तेल में तेजी है। लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा, जो कुछ ही दिन पहले गिरकर 72 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था, एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे शेयर बाजार में निवेश धारणा कमजोर रही। दूसरे प्रमुख एशियाई बाजारों में भी फिलहाल बिकवाली चल रही है।

एफएमसीजी को छोड़कर सभी सेक्टरों पर दबाव है। ऑटो, वित्त, बैंकिंग, धातु, रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, सीमेंट और तेल एवं गैस क्षेत्रों में ज्यादा बिकवाली हो रही है। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर दो प्रतिशत नीचे है। इटरनल, भारती एयरटेल, इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टाल, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक और मारुति सुजुकी के शेयर भी एक से दो प्रतिशत तक टूट गये। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयर ऊपर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News