No Trading Today in Stock Market: आज शेयर बाजार में नहीं होगी ट्रेडिंग, बंद रहेंगे BSE-NSE, जानें पूरा शेड्यूल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2026 - 10:28 AM (IST)

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार आज (3 मार्च) को होली के अवसर पर National Stock Exchange (NSE) और Bombay Stock Exchange (BSE) आज बंद रहेंगे। भले ही देशभर में होली 4 मार्च को मनाई जाएगी लेकिन एक्सचेंज अपने तय हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार 3 मार्च को बंद हैं। वहीं, कमोडिटी बाजार में ट्रेडिंग करने वाला Multi Commodity Exchange of India (MCX) आज सुबह के सत्र में बंद रहेगा। हालांकि, शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक इसमें ट्रेडिंग दोबारा शुरू होगी।

मार्च में कई दिन बंद रहेंगे बाजार

मार्च 2026 शेयर बाजार के लिए छुट्टियों वाला महीना है। साप्ताहिक अवकाश (शनिवार-रविवार) के अलावा इस महीने तीन प्रमुख ट्रेडिंग हॉलिडे हैं:

  • 3 मार्च (मंगलवार) – होली
  • 26 मार्च (गुरुवार) – श्री राम नवमी
  • 31 मार्च (मंगलवार) – श्री महावीर जयंती

निवेशकों के लिए जरूरी सलाह

मार्केट हॉलिडे के कारण ट्रेडिंग गतिविधियां प्रभावित होती हैं। ऐसे में निवेशकों और ट्रेडर्स को सलाह दी जाती है कि वे पहले से अपने सौदों और निवेश रणनीति की योजना बना लें। होली के चलते आज बाजार बंद रहने से सोमवार की गिरावट के बाद निवेशकों को थोड़ा ठहराव जरूर मिलेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News