शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 544 अंक उछला, निफ्टी 24,700 के पार बंद

punjabkesari.in Monday, Aug 03, 2026 - 03:35 PM (IST)

मुंबईः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 544.39 अंक की बढ़त के साथ 78,639.03 पर पहुंच गया। निफ्टी में भी 390.70 अंक की तेजी रही, ये 24,774.30 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में आई इस मजबूती के पीछे घरेलू और वैश्विक स्तर पर कई सकारात्मक संकेत रहे। इनमें कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, विदेशी निवेशकों की खरीदारी, वैश्विक बाजारों का सकारात्मक रुख, रुपए में मजबूती और कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजे प्रमुख रहे।

बाजार में तेजी की मुख्य कारण....

1. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
2. विदेशी निवेशकों की मजबूत खरीदारी
3. अमेरिका-ईरान तनाव कम होने की उम्मीद
4. वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत
5. रुपए में मजबूती
6. कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजे
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News