रिलायस कम्युनिकेशंस: ब्रुकफील्ड को टावर कारोबार बेचा

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2016 - 01:47 PM (IST)

नई दिल्लीः कर्ज के बोझ तले दबी टैलीकॉम कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अपना टावर कारोबार बेच दिया है। रिलायंस कम्युनिकेशंस ने टावर कारोबार बेचने के लिए ब्रुकफील्ड से करार किया है। टावर कारोबार को अलग कंपनी में डीमर्ज किया जाएगा। नई कंपनी में ब्रुकफील्ड का 100 फीसदी हिस्सा होगा। साथ ही रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस जियो कंपनी के टेनेंट बने रहेंगे।

इस करार के तहत रिलायंस कम्युनिकेशंस को शुरुआत में 11,000 करोड़ रुपये मिलेंगे। रिलायंस कम्युनिकेशंस इस डील से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर्ज घटाने में करेगा। टावर डील और एयरसेल मर्जर से रिलायंस कम्युनिकेशंस का 31,000 करोड़ रुपये का कर्ज घटेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News