ईरान-इजरायल टेंशन से बिगड़ा माहौल, भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

punjabkesari.in Monday, Apr 15, 2024 - 03:33 PM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 845 अंक की गिरावट के साथ 73,399 के स्तर वहीं निफ्टी में भी 246 अंक की गिरावट रही, ये 22,272 के स्तर पर बंद हुआ। शुरूआती कारोबार में बाजार लाल निशान पर खुला।

बाजार पर ईरान-इजराइल टेंशन का असर देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट रही और सिर्फ 6 में तेजी देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग, मेटल और पावर शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। आखिर क्या वजह है कि बाजार में इतनी बड़ी गिरावट आई है? आइए जानते हैं। 

इजरायल-ईरान युद्ध

जरायल-ईरान युद्ध के कारण मध्य-पूर्व क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है। यह भारतीय बाजार में आज की गिरावट का सबसे प्रमुख कारण है।

अमेरिकी डॉलर में मजबूती

भू-राजनीतिक तनाव के कारण अमेरिकी डॉलर में मजबूती बढ़ी है। वहीं, रुपया कमजोर हुआ है। रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.44 पर रहा। इससे भी बाजार का मूड खराब हुआ है।

वैश्विक बाजारों में बिकवाली

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजार में बिकवाली हाबी हुई है। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सोमवार को सुबह के शुरुआती सत्र में, प्रमुख एशियाई बाजार जैसे निक्केई, हैंग सेंग, कोस्पी आदि दबाव में कारोबार कर रहे हैं। इसका असर भी भारतीय बाजार पर देखने को मिला है। 

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

दुनिया में तनाव बढ़ने से विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। शुक्रवार को एफपीआई ने 8,027 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। यह ट्रेंड आगे भी जारी रह सकता है। इसका असर भी बाजार पर देखने को मिल रहा है।

क्रूड की कीमतों में उछाल

इजरायल पर ईरान के हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेल की कीमतों पर इसका असर पड़ने की आशंका है। अगर दोनों देशों के बीच युद्ध होता है तो ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकता है। अभी ही यह 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। इसका भी असर भारतीय बाजार पर देखने को मिल रहा है। 

भारत-मॉरीशस कर संधि में बदलाव

भारत और मॉरीशस ने दोनों देशों के बीच डबल टैक्सेशन एवॉयडेंस एग्रीमेंट में संशोधन किया है। इसके बाद मॉरीशस के रास्ते भारत में आने वाले निवेश पर अब कड़ी नजर रहेगी। इससे विदेशी निवेश प्रभावित होने की आशंका है। इसका भी असर बाजार पर देखने को मिल रहा है। 

शुक्रवार को भी बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले शुक्रवार यानी 12 अप्रैल को शेयर बाजार गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 793 अंक की गिरावट के साथ 74,244 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 234 अंक की गिरावट रही, ये 22,519 के स्तर पर बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Recommended News

Related News