सेंसेक्स 328 अंक मजबूत होकर 73104, निफ्टी 22217 के स्तर पर बंद

punjabkesari.in Tuesday, May 14, 2024 - 03:34 PM (IST)

मुंबईः शेयर बाजार की आज मंगलवार (14 मई) को हरे निशान पर शुरुआत हुई। आज दिन भर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 328 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 73,104 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 113 अंक की तेजी रही, ये 22,217 के स्तर पर बंद हुआ।

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिल रही है। मेटल, मीडिया और ऑटो शेयर्स में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 5.14% की तेजी है। यह 3,027.70 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कल बाजार में रही थी बढ़त

इससे पहले कल यानी सोमवार, 13 मई को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली थी। सेंसेक्स 111 अंक की तेजी के साथ 72,776 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 45 अंक की बढ़त रही। ये 22,104 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News