Closing Bell: बाजार में तेजी, सेंसेक्स 77478 के स्तर और निफ्टी 23,567 के लेवल पर बंद

punjabkesari.in Thursday, Jun 20, 2024 - 03:37 PM (IST)

मुंबईः घरेलू शेयर बाजारों में आज गुरुवार (20 जून) को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है और बाजार की आज सपाट शुरुआत हुई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 141 अंक ऊपर चढ़कर 77,478 पर, वहीं निफ्टी 51 अंकों की तेजी के साथ 23,567 के स्तर पर बंद हुआ।

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसला। रुपए ने 83.62/$ का रिकॉर्ड निचला स्तर छुआ।

आज एशियाई बाजारों में गिरावट

  • HDFC, कोटक बैंक, टाटा मोटर्स, एयरटेल और रिलायंस मार्केट का ऊपर खींच रहे हैं। वहीं ICICI, सनफार्मा, बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड बाजार को नीचे खींच रहे हैं।
  • एशियाई बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई 255 में करीब 0.50% की गिरावट है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स और और हांगकांग के हैंग सेंग में भी गिरावट है।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने बुधवार को ₹7,908.36 करोड़ के शेयर खरीदे। इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने भी ₹7,107.80 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 19 जून को शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 550 अंक की बढ़त के साथ 77,851 का स्तर छुआ। हालांकि बाद में ये नीचे आया और 36 अंक की बढ़त के साथ 77,337 पर बंद हुआ है।

निफ्टी ने भी आज 107 अंक की बढ़त के साथ 23,664 का स्तर छुआ। इसमें भी बाद में गिरावट देखने को मिली और ये 41 अंक फिसलकर 23,516 पर बंद हुआ। इससे पहले कल, यानी 18 जून को भी बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News