लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 220 अंक गिरकर 75,170 के लेवल पर

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2024 - 03:34 PM (IST)

मुंबईः मंगलवार को शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत हुई। सेंसेक्स-निफ्टी ठीक-ठाक बढ़त लेकर हरे निशान पर खुले लेकिन सीमित दायरे में कारोबार के बाद बाजार कमजोर हो गए। सेंसेक्स 220.05 अंक की गिरावट के साथ 75,170.45 के स्तर पर वहीं निफ्टी भी 44.30 अंक टूटा, ये 22,888.15 के स्तर पर बंद हुआ।

सुबह सेंसेक्स-निफ्टी ठीक-ठाक बढ़त लेकर हरे निशान पर खुले थे। सेंसेक्स 195 अंक चढ़कर 75,585 पर खुला। निफ्टी 45 अंक चढ़कर 22,977 पर खुला और बैंक निफ्टी 109 अंक चढ़कर 49,390 पर खुला।

कल ऑल टाइम हाई बनाकर गिरा था बाजार

इससे पहले कल यानी 27 मई को शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 76,009 का हाई बनाया। वहीं, निफ्टी ने 23,110 का स्तर छुआ। हालांकि, आज बाजार ऊपरी स्तर से नीचे आकर मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 19 अंक की गिरावट के साथ 75,390 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 24 अंक की गिरावट रही, ये 22,932 के स्तर पर बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News