भारी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 667 अंक फिसल कर 74,502 के लेवल पर

punjabkesari.in Wednesday, May 29, 2024 - 03:36 PM (IST)

मुंबईः घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेज गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 667.55 अंक की गिरावट के साथ 74,502.90 के स्तर वहीं निफ्टी भी 183.45 अंक टूटा, ये 22,704.70 के स्तर पर बंद हुआ। 

कारोबार की शुरुआत में निफ्टी में करीब 100 अंकों और बैंक निफ्टी में 250 अंको की गिरावट आई थी। सेंसेक्स 300 अंकों की गिरावट के साथ 74,870 के आसपास चल रहा था। निफ्टी 22800 के नीचे था, हालांकि इसके बाद गिरावट और बढ़ी। 

सुबह में ग्लोबल बाजारों से नरमी के संकेत आए थे। लम्बे वीकेंड के बाद US में मिला जुला एक्शन होते दिखा तो Gift Nifty में 111 अंकों की गिरावट आई थी। अमेरिकी वायदा भी लाल निशान में ही कारोबार कर रहे थे। कल के कारोबार में बाजार लाल निशान में बंद हुआ था। निफ्टी 44 अंक गिरकर 22,888 पर बंद हुआ तो सेंसेक्स 220 अंक गिरकर 75,170 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी बैंक 139 अंक गिरकर 49,142 पर बंद हुआ था।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 28 मई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 220 अंक फिसलकर 75,170 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 44 अंक की गिरावट रही। ये 22,888 के स्तर पर बंद हुआ था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News