शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 75,900 पर पहुंचा, NIFTY 23,000 के पार, IT स्टॉक्स चढ़े
punjabkesari.in Thursday, Mar 20, 2025 - 10:16 AM (IST)

मुंबईः घरेलू शेयर बाजार गुरुवार (20 मार्च) को जोरदार तेजी के साथ खुले। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया है। साथ ही इस साल के अंत तक ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत की कटौती करने का भी संकेत दिया है। इसके चलते हैवी वेटेज वाले आईटी स्टॉक्स (IT Stocks) में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) जोरदार उछाल के साथ 75,917.11 अंक पर खुला। सुबह 9:30 बजे यह 436.37 अंक या 0.58% की बढ़त लेकर 75,885.42 पर चल रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 (Nifty50) भी मजबूत शुरुआत के साथ 23 हजार के पार ओपन हुआ। सुबह 9:30 बजे यह 126.45 अंक या 0.55% बढ़कर 23,034 पर कारोबार कर रहा था।
अमेरिकी बाजारों में रही तेजी
- एशियाई बाजारों में हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.11% और चीन का शंघाई कम्पोजिट0.066% नीचे कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई आज बंद है।
- कल यानी बुधवार, 19 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,096 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। वहीं घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,140 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
- 19 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.92% चढ़कर 41,964 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 1.41% और S&P 500 इंडेक्स में 1.08% की बढ़त रही।
कल बाजार में रही थी तेजी
इससे पहले कल यानी 19 मार्च को बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 147 अंक ऊपर 75,449 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 73 अंक की तेजी रही, ये 22,907 के स्तर पर बंद हुआ।