शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी भी टूटा

punjabkesari.in Friday, Apr 25, 2025 - 10:24 AM (IST)

मुंबईः हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन आज यानी शुक्रवार, 25 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी के बाद गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 720 अंक गिरकर 79,080 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 238 अंक की गिरावट है, ये 24,008 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट है। एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और पावरग्रीड के शेयर में 3.5% तक की गिरावट है। TCS, इंफोसिस और रिलायंस के शेयर में 1% की तेजी है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • 24 अप्रैल को अमेरिका का डाउ जोन्स 487 अंक (1.23%), नैस्डेक कंपोजिट 458 अंक (2.74%) और S&P 500 इंडेक्स 109 अंक (2.03%) चढ़कर बंद हुए।
  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 488 अंक (1.39%) ऊपर 35,527 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी में 28 अंक (1.10%) की तेजी है, ये 2,550 पर कारोबार कर रहा।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट में 0.15% की तेजी है, ये 3,302 पर कारोबार कर रहा। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.30% की तेजी है, ये 22,195 पर कारोबार कर रहा।
  • 24 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 8,250.53 करोड़ के शेयर खरीदे। जबकि, भारतीय यानी घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 534.54 करोड़ रुपए के नेट शेयर बेचे।
     

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News