सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 79,650 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 200 अंक नीचे

punjabkesari.in Friday, May 09, 2025 - 10:09 AM (IST)

मुंबईः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 9 मई को शेयर बाजार में गिरावट है। सेंसेक्स करीब 700 अंक (0.85%) गिरकर 79,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक (0.85%) की गिरावट है। ये 24,100 पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट है। पावर ग्रिड, टाटा स्टील, ICICI बैंक सहित 12 शेयर्स 2% तक गिरे हैं। जबकि, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा मोटर्स के शेयर में 4% तक की तेजी है।

कल 412 अंक गिरा था शेयर बाजार

हफ्ते के चौथे कारोबार दिन आज यानी गुरुवार (8 मई) को सेंसेक्स 412 अंक गिरकर 80,335 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 141 अंक नीचे 24,274 पर बंद हुआ।

कल पाकिस्तानी बाजार 6.58% टूटा

पहलगाम हमले के जवाब में भारत की ओर से की गई एयरस्ट्राइक के बाद आज 8 मई को पाकिस्तान के शेयर बाजार में 6% से ज्यादा की गिरावट आई है। कराची-100 इंडेक्स 7,241 अंक या 6.58% गिरकर 102,767 के स्तर पर बंद हुआ। गिरावट के कारण दिन में ट्रेडिंग भी रोकनी पड़ी थी। हालांकि, बाद में इसे फिर से चालू किया गया।

कल भी बाजार में 3,556 अंक (3.13%) की गिरावट रही थी। यानी, पाकिस्तान का बाजार दो दिन में करीब 10,000 पॉइंट गिर चुका है। वहीं 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से KSE 100 में 13% की गिरावट आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News