Closing Bell: सेंसेक्स 259 अंक बढ़त के साथ 80,501 पर हुआ बंद, निफ्टी 24,340 के पार
punjabkesari.in Friday, May 02, 2025 - 03:33 PM (IST)

मुंबईः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार, 2 मई को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 259 ज्यादा चढ़कर 80,501 के ऊपर बंद हुआ। निफ्टी में भी 12 अंक की तेजी रही, ये 24,346 के स्तर पर क्लोज हुआ।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 900 चढ़कर 81,100 के ऊपर पहुंच गया था, जबकि निफ्टी में भी 200 अंक की तेजी थी, ये 24,550 के स्तर पर था।
ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 253 अंक (0.69%) चढ़कर 36,706 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया के कोस्पी में भी 4 अंक (0.19%) की तेजी है, ये 2,562 पर कारोबार कर रहा है।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 235 अंक (1.06%) चढ़कर 22,354 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चीन का शंघाई कंपोजिट 1 से 5 मई तक लेबर-डे के चलते बंद है।
- 1 मई को अमेरिका का डाउ जोन्स 84 अंक (0.21%) चढ़कर 40,753 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 264 अंक (1.52%) की तेजी रही जबकि, S&P 500 इंडेक्स 35 अंक (0.63%) चढ़कर बंद हुआ।
- भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों (FII) की खरीदारी जारी है। इन्होंने 30 अप्रैल (आज से पहले वाले कारोबारी दिन) को 50.57 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। घरेलू निवेशकों ने भी 1,792.15 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
बुधवार को बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले के कारोबारी दिन यानी बुधवार, 30 अप्रैल को शेयर बाजार में मामूली गिरावट रही। सेंसेक्स 46 अंक गिरकर 80,242 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 2 अंक की गिरावट रही, ये 24,334 बंद हुआ।