निवेशकों के लिए जरूरी अपडेट, आज शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE में नहीं होगा कारोबार
punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 10:32 AM (IST)
बिजनेस डेस्कः आज महावीर जयंती (31 मार्च) के अवसर पर भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। Bombay Stock Exchange (BSE) और National Stock Exchange (NSE) दोनों पर आज इक्विटी, डेरिवेटिव्स और SLB सेगमेंट में न ट्रेडिंग होगी और न ही सेटलमेंट।
यह दिन वार्षिक बैंक क्लोजिंग के कारण सेटलमेंट हॉलिडे भी है। आमतौर पर ऐसे दिन ट्रेडिंग जारी रहती है लेकिन क्लियरिंग और सेटलमेंट नहीं होता, हालांकि आज पूर्ण अवकाश होने से सभी गतिविधियां बंद रहेंगी।
कमोडिटी बाजार में भी असर देखने को मिलेगा। National Commodity & Derivatives Exchange (NCDEX) पूरे दिन बंद रहेगा, जबकि Multi Commodity Exchange of India (MCX) में सुबह का सत्र बंद रहेगा। शाम 5 बजे से रात 11:55 बजे तक ट्रेडिंग फिर शुरू होगी।
पिछले सत्र में भारी गिरावट
बीते कारोबारी दिन बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई। Nifty 50 करीब 2.14% टूटकर 22,331.40 पर बंद हुआ, जबकि BSE Sensex 2.22% गिरकर 71,947.55 पर आ गया।
अमेरिका-ईरान तनाव के चलते बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता ने निवेशकों के भरोसे को कमजोर किया। बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में सबसे ज्यादा दबाव दिखा, जबकि मेटल और ऑयल एंड गैस सेक्टर में गिरावट अपेक्षाकृत सीमित रही।
निफ्टी में Bajaj Finance, Shriram Finance और State Bank of India जैसे शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 2.5% से अधिक टूट गए।
