शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 426 अंक टूटकर 79,924 के लेवल पर बंद

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2024 - 03:35 PM (IST)

मुंबईः ऑल टाइम हाई बनाकर शेयर बाजार में गिरावट रही। बुधवार को सेंसेक्स 426 अंक टूटकर 79,924 के स्तर जबकि निफ्टी 108 अंक टूटा, ये 24,324 के स्तर पर बंद हुआ। मेटल, ऑटो और IT शेयर्स में आज गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 900 अंकों तक गिर गया था वहीं, निफ्टी 250 अंक तक फिसला।

शुरुआती कारोबार में बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 80,481 और निफ्टी ने 24,459 का स्तर छुआ था।

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्‍केई में 0.13% की बढ़त है। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग में 0.32% ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि शंघाई कंपोजिट में 0.43% की गिरावट है।
  • बुधवार को अमेरिकी बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस 52.82 (0.13%) अंक गिरकर 39,291 पर बंद हुआ। वहीं NASDAQ 25.55 (0.14%) अंक बढ़कर 18,429 पर बंद हुआ।
  • फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने मंगलवार (9 जुलाई) को ₹314.46 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹1,416.46 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार ने बनाया ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 9 जुलाई को बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,397 और निफ्टी ने 24,443 का हाई बनाया था। इसके बाद निफ्टी 112 अंक की तेजी के साथ 24,433 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स में 391 अंक की तेजी रही। ये 80,351 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में बढ़त देखने को मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News